IIFA 2023: नोरा फतेही बिखेरेंगी हेलेन के गानों का जलवा, विटेंज लुक के साथ स्टेज पर आग लगाने को तैयार

Nora Fatehi in IIFA 2023: नोरा फतेही ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वह अपने मूव्स से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। इतने सालों के बाद भी, एक्ट्रेस अपने डांस से दर्शकों को आश्चर्यचकित करने और प्रभावित करने में सफल रही है। अब वह अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2023 में अपने परफॉर्मेंस से जलवा बिखरने को तैयार हैं।
जो बात इसे और भी रोमांचक बनाती है वह यह है कि नोरा बीते जमाने की एक्ट्रेस हेलेन के गानों पर परफॉर्म करेंगी। एक वेबसाइट से बात करते हुए नोरा ने बताया कि उन्होंने एक नॉस्टैल्जिक एक्ट तैयार किया है जो दर्शकों को रेट्रो एरा की याद दिलाएगा।
वह हेलेन जी सहित उस समय की सुपरहिट एक्ट्रेसेस के गानों पर परफॉमेंस देंगी। नोरा के डांस के लिए गाने की लिस्ट में ये मेरा दिल, आज की रात और कई और मधुर रेट्रो ट्रैक शामिल हैं। एक्ट्रेस स्टेज पर कैबरे भी करेंगी। और पूरी तरह विंटेज लुक अपनाने वाली हैं। नोरा को कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा गया है।
नोरा ने पिछले कुछ सालों में कुछ बड़े चार्टबस्टर दिए हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल ही थैंक गॉड में माणिके और एन एक्शन हीरो में जेहदा नशा जैसे गाने दिए थे। उनके प्रदर्शनों की लिस्ट में दिलबर, साकी साकी, कमरिया जैसे सुपरहिट गाने भी शामिल हैं। दर्शकों ने हमेशा नोरा को उनके ही गानों पर परफॉर्म करते देखा है, लेकिन आईफा की इस परफॉर्मेंस से उन्हें कुछ नया देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












