IIFA 2023- 'कंबल तक नहीं छोड़ा', ड्रेस पर ट्रोल हुईं नोरा फतेही, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

नोरा फतेही ने भी आईफा 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई लेकिन उनका अंदाज इस पर कुछ जुदा था। इसका असर ये हुआ है कि दिलबर गर्ल को सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
जी हां, अपनी अतरंगी ड्रेस को लेकर नोरा फतेही ट्रोल हो रही हैं लेकिन उन्होने किसी तरह का रिएक्शन इस पर नहीं दिया था। नोरा फतेही ने अलग तरह की ड्रेस पहनी थी और इस दौरान जब उनकी एंट्री हुई तो वाक पर भी लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
नोरा फतेही का वीडियो वायरल भयनी ने पोस्ट किया है और लिखा है, ''वह आपका इंतजार नहीं कर रही है। आज रात iifa अवार्ड्स में नोरा फतेही ने पहनी ये खूबसूरत ड्रेस!'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा, ये मेढक की तरह क्यों चल रही है उछल उछल के।
एक ने लिखा, स्कूल चले हम। जबकि एक का कहना था, ''ये कैसा फैशन होता जा रहा है कंबल तक नहीं छोड़ रहे हैं।'' एक का कहना था, ''सर्दी का जुगाड़ अभी से लेकर घूम रही है।'' एक ने लिखा, ''कोई बता सकता है ये क्या पहनकर घूम रही है।'' एक और ने लिखा, ''इतने तो मशहूर नहीं कि इतने बॉडीगार्ड ले कर घूम रहे हैं।''
इस तरह के कमेंट्स के साथ नोरा फतेही का मजाक बनाया जा रहा है। हालांकि कुछ उनके चाहने वाले भी हैं जो कि उनकी तारीफ कर रहे हैं और नोरा को उनके कमेंट्स काफी पसंद आएंगे। फिलहाल नोरा फतेही ने अपनी परफॉर्मेंस से आईफा में आग लगा दी है और उनका वीडियो वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











