IIFA 2023- आराध्या की वजह से इस बार चूक जाएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन, इसलिए लेना पड़ा ऐसा फैसला?

आईफा 2023 की धूम है और इस वक्त कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। सितारे अपनी अपनी तगड़ी परफॉर्मेंस को लेकर तैयारी कर चुके हैं और सलमान खान एक बार फिर से आईफा होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको सुनकर ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस काफी दुखी हो जाएंगे।
जी हां, खबर आ रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल के आईफा अवॉर्ड का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। जी हां, रिपोर्ट्स में पता चला है कि ऐश्वर्या राय बच्चन IIFA 2023 को मिस करेंगी और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि आराध्या बच्चन हैं।
खबरों की मानें तो आराध्या के स्कूल के कारण ऐश्वर्या राय बच्चन इस अवॉर्ड शो में नहीं पहुंचेंगी। जी हां, आराध्या बच्चन के स्कूल हैं और इस वजह से ऐश को उनका ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि इस शो में अभिषेक बच्चन बच्चन जरूर नजर आएंगे और वो विक्की कौशल के साथ इसकी सह-मेजबानी करेंगे।
ऐश्वर्या राय बच्चन के आईफा ना आने की बात का खुलासा उनके पति अभिषेक बच्चन ने ही किया है और इस दौरान वो प्रेस कॉंफ्रेंस कर रहे थे। अभिनेता ने खुद खुलासा किया कि आराध्या के स्कूल की वजह से ऐश इस साल के आईफा में शामिल नहीं होंगी।
साल 2023 का आईफा काफी धमाकेदार होने वाला है और सितारों ने यहां परफॉर्म करने के लिए कमर कस ली है। हाल ही में सलमान खान बदला हुआ लुक भी आप सभी ने देखा है और वो इसमें काफी कूल लग रहे हैँ। आईफा में रकुल प्रीत सिंह को लेकर खबर आई थी कि वो एक दमदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आएंगी और इसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट के दौर को सामने रखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











