IIFA 2022- सलमान खान की दमदार एंट्री ने जीता फैंस का दिल, ऐश्वर्या के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन!
मेगास्टार सलमान खान और आईफा का रिश्ता पुराना है और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैँ। दरअसल कई सितारों के साथ साथ सलमान खान की तस्वीरें सामने आईं हैं लेकिन उनकी एंट्री ने ही लोगों का दिल जीत लिया है। सलमान खान ने आईफा 2022 में फिर से ग्रांड एंट्री ली है औऱ आईफा की ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि IIFA 2022 की रात - भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वार्षिक अवार्ड शो में से है,
जिसमें बॉलीवुड के सितारे पूरी ताकत से दोनों ग्रीन कार्पेट को खत्म करने के लिए उभर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान के साथ साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर की भी तस्वीरें काफी चर्चा में हैं और फैंस उनको पसंद कर रहे हैं।

बीते कुछ दिनों ने इस अवॉर्ड शो के लिए मेगास्टार सलमान खान के साथ साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी मेहनत कर रहे थे और आज उनका परफॉर्मेंस होगा।
इसके अलावा खबर आई थी कि अभिनेत्री अनन्या पांडे के लिए ये अवॉर्ड शो काफी खास है क्योंकि वो पहली बार यहां परफॉर्म करने जा रहीं हैं। उनका कहना था कि वो काफी एक्साइटेड हैं और काफी नर्वस भी हैं।
उन्होने इस दिन का काफी समय से इंतजार किया था। सारा अली खान भी इस शो में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। अभिषेक बच्चन इस अवॉर्ड शो में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचीं थीं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि आईफा 2022 अबू धाबी में हो रहा है और सितारे आज जमीन पर हैं। इस मौके पर सितारों की परफॉर्मेंस की खूब चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications














