आईफा 2022: पहली बार सलमान- अभिषेक बच्चन की एक साथ मस्ती, फैंस ने बोला- साल की बेस्ट फोटो
सलमान खान और अभिषेक बच्चन के बीच के संबंध पर हमेशा से फैंस की नजर रहती हैं।जिसकी वजह साफ तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। जब भी किसी इवेंट या बॅालीवुड प्रोग्राम में एक साथ अभिषेक बच्चन और सलमान खान दिखाई देते हैं तो दोनों एक दूसरे से दूर नजर आते हैं। लेकिन इस बार आईफा के मौके पर सलमान और अभिषेक एक साथ एक दूसरे के बगल में बैठे हुए दिखाई दिए।

साल 2022 के आईफा में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंची। बॅालीवुड के कई स्टार्स के बीच सलमान खान भी अपने दबंग अंदाज में आईफा में दिखाई दिए। आईफा की वैसे तो कई तस्वीरें सामने आयीं, लेकिन सबसे खास फोटो सलमान खान और अभिषेक बच्चन की एक साथ नजर आई। इस फोटो में अभिषेक बच्चन और सलमान खान एक दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

फैंस ने बोला- सलमान आगे बढ़ गए हैं
एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ऐश्वर्याेनेअलग किया और शेख ने मिला दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह इस साल की बेस्ट तस्वीर है।एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि हे अभि और सलमान एक साथ। अच्छा है, सलमान आगे बढ़ गए हैं। अभी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है ऐश्वर्या हो या कैटरीना। अच्छी बात है।

विकी कौशल होता तो और मजा आता
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि बीच में विकी कौशल होता तो और मजा आता । एक यूजर ने मजाक उड़ाते लिखा है कि विवेक बीच होता तो एक ही कंपनी के सब शेयर होल्डर साथ होते।

अभिषेक और ऐश्वर्या भी एक साथ
बता दें कि इसी इवेंट में एक साथ अभिषेक और ऐश्वर्या भी एक साथ रेड कारपेट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications