IIFA 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सीनियर सलमान खान के साथ दिखे यंग सितारे अनन्या, सारा, टाईगर, अपारशक्ति

आईफा अवार्ड्स 2022, इस साल, 3 और 4 जून को अबू धाबी में होने जा रहा है। इससे पहले, 2 जून को आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितारे शानदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान, आज के यंग सितारों का ग्रुप लीड करते दिखाई दिए। आईफा में इस साल ढेर सारे सितारे रौनक लगाएंगे।

Recommended Video

IIFA 2022 Exclusive | Bollywood celebrities in IIFA 2022 | IIFA 2022 in Abu Dhabi #IIFA2022

कुछ सितारे, अभी से अबू धाबी पहुंच चुके हैं। इनमें शाहिद कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, टाईगर श्रॉफ, अपारशक्ति खुराना, नेहा कक्कड़, नोरा फतेही, फराह खान, रितेश देशमुख, दिव्या खोसला कुमार, यो यो हनी सिंह सहित कई सितारे शामिल हैं।

iifa-2022-press-conference-salman-khan-leads-the-new-talent-sara-ananya-tiger-shroff-aparshakti

इनमें से ज़्यादातर सितारे, आईफा में इस साल परफॉर्म करने वाले हैं। वहीं बाकी सितारे, जल्दी ही अबू धाबी पहुंच जाएंगे। खबर है कि इस साल आईफा पर अभिषेक बच्चन भी परफॉर्म करने वाले हैं और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन भी दर्शकों में शामिल रहेंगी।

परफॉर्म करेंगे सितारे

परफॉर्म करेंगे सितारे

रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान इस साल एक ट्रिब्यूट की तैयारी कर रही हैं लेकिन ये ट्रिब्यूट वो किसको देने वाली हैं, इस पर अभी तक किसी को कोई खबर नहीं है।

आईफा रॉक्स की होस्ट

आईफा रॉक्स की होस्ट

अपारशक्ति खुराना के साथ फराह खान आईफा रॉक्स का इवेंट और ग्रीन कार्पेट होस्ट करने वाली हैं। माना जा रहा है कि इस इवेंट में नेहा कक्कड़ और नोरा फतेही के परफॉर्मेंस का सबको बेसब्री से इंतज़ार है।

रिहर्सल करती दिखीं अनन्या

रिहर्सल करती दिखीं अनन्या

अनन्या पांडे स्टेज पर रिहर्सल करती दिखाई दीं। अनन्या इस साल अपनी फिल्म गहराईयां के गानों पर परफॉर्म करती दिखाई देंगी। अनन्या की आने वाली फिल्म लाईगर के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।

बप्पी लहरी को ट्रिब्यूट

बप्पी लहरी को ट्रिब्यूट

वहीं शाहिद कपूर, महान म्यूज़िक डायरेक्टर बप्पी लहरी के गानों पर एक ट्रिब्यूट पेश करते दिखाई देंगे। शाहिद, अबू धाबी पहुंच चुके हैं और उनकी रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है।

कार्तिक का पहला परफॉर्मेंस

कार्तिक का पहला परफॉर्मेंस

इस साल कार्तिक आर्यन भी आईफा परफॉर्मेंस का डेब्यू करने जा रहे हैं। कार्तिक भूल भुलैया 2 की सफलता का जश्न मनाते दिखेंगे और भूल भुलैया 2 के ही गानों पर परफॉर्म करते दिखाई देंगे।

सलमान खान को भी मिलेगा ट्रिब्यूट

सलमान खान को भी मिलेगा ट्रिब्यूट

रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल आईफा, सलमान खान के साथ अपने 20 साल पूरे होने का जश्न भी दिल खोलकर मनाने वाला है और उन्हें एक शानदार ट्रिब्यूट देने वाला है। आईफा मुख्य इवेंट को होस्ट करने वाले हैं मनीष पॉल और रितेश देशमुख। वहीं इवेंट का हिस्सा बनने वरूण धवन, कियारा आडवाणी, जैकलीन फर्नांडीज़ और रिया चक्रवर्ती भी जल्दी ही पहुंचेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X