यो यो हनी सिंह ने अपना पहला आइफा "बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन" का पुरस्कार किया अपने नाम

साल 2019 प्रतिष्ठित गायक और रैपर यो यो हनी सिंह के लिए सर्वश्रेष्ठ वर्ष रहा है क्योंकि उन्होंने इस साल कई गाने दिए हैं और उल्लेखनीय क्षण वह पुरस्कार भी है जो उन्हें हालही में अवार्ड शो में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में "बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन" के लिए मिला है। यो यो हनी सिंह द्वारा रचित यह एल्बम बीते साल चार्टबस्टर साबित हुआ था जिसके प्रत्येक गाने पर दर्शकों ने प्यार की बौछार की और सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली हैl बीती शाम यो यो हनी सिंह ने एक ओर पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।

पुरस्कार प्राप्त करते समय गायक-संगीतकार ने मंच पर उनका एक गीत भी गाया जिसे सुन कर वहाँ उपस्थित दर्शक उनकी धुन पर झूमने लगे। अवार्ड जीतने पर हनी सिंह ने कहा : मैंने यह गाने को काफी देसी रखने के कोशिश की, जिसके के लिए मैंने ढोलक का भी इस्तेमाल किया और में बेहद खुश हु की दर्शकों को मेरा यह गाना पसंद आया।

honey singh, iifa, हनी सिंह, आईफा

मैं अपने इस अवार्ड के लिए मेरे माता पिता और दोस्तों का बेहद शुक्रगुजार हूंl सुपरस्टार गायक ने "सोनू के टीटू की स्वीटी" एल्बम के साथ हर किसी का दिल जीत लिया है, जहाँ यो यो ने अपने गीत "दिल चोरी" के साथ 457 मिलियन व्यूज अपने नाम करते हुए चार्टबर्स्टिंग नंबर दिए है,

वही "छोटे पेग" को 160 मिलियन बार देखा जा चुका है। ये दोनों गाने युवाओं के बीच पसंदीदा बन गए है, जो आज भी पार्टी एंथम के रूप में प्रसिद्ध हैं।

आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करे तो, यो यो हनी सिंह के कई प्रोजेक्ट मनोरंजन के लिए तैयार है जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। फिल्मों से लेकर सिंगल तक, यो यो के हर गाने सुपरहिट साबित हुए है और अब प्रशंसक उनके नए गानों के इंतज़ार में हैl

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X