आईफा 2018: अभिनेता अनुपम खेर को लाइफटाइम अचीवमेंट के सम्मान से नवाजा जाएगा
अनुपम खेर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक है। उनके अभिनय का जादू हम कई नई और पुरानी फिल्मों में देख चुके है। कई सालों बाद इस समय अनुपम खेर फिर से चर्चा में आएं है लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की दूसरी ही वजह है। जी हां इस बार के आईफा अवॉर्ड 2018 में अभिनेता अनुपर खेर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि अनुपम खेर को ये अवॉर्ड बैंकॉक मे आयोजित होने वाले इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल में इस बार दिया जाएगा। अनुपम खेर ने एक से बढ़कर एक लगभग हर भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की है और इस समय उनकी उम्र 63 साल है।

अभिनेता अनुपम खेर इस इंडस्ट्री में पिछले 34 साल से काम कर रहे है और अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। अनुपम खेर ने आईफा का शुक्रिया अदा किया है कि इतने सालों से इस इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और इस सम्मान के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं।
अनुपम खेर कहते है कि मुझे इस उम्र मे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है और मैं अभी और भी इस फिल्म इंडस्ट्री की सेवा करना चाहता हूं और लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं।
बता दे कि अभिनेता को ये सम्मान 24 जून को दिया जाएगा और ये आईफा का 19वां समारोह होने जा रहा है। इस समय अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म में बिजी चल रहे है जो कि पू्र्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पर बन रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म का नाम द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर है और इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है।
बता दें कि इस फिल्म को अभिनेता अनुपम खेर निभाने जा रहे है और वो इस लुक में हूबहू मनमोहन सिंह लग रहे है। आपको बता दे कि ये फिल्म काफी दिन से चर्चा में चल रही थी अब जाकर इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है।
बता दें कि फिल्म को पत्रकार संजय बारू की किताब से बनाया गया है जिस किताब का नाम द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर है। इस फिल्म अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले है और उनका रोल भी फिल्म में काफी अच्छा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications
