IIFA 2017 - आलिया भट्ट ने कुछ इस तरह बांधा समां..एक गाना और झूम उठे दर्शक

आलिया भट्ट ने आईफा 2017 में कपूर एंड सन्स का लड़की ब्यूटीफुल गाना गाया।

By Shweta

आलिया भट्ट आईफा 2017 में पूरी तरह इंज्वॉय कर रही हैं। इस साल आलिया भट्ट आईफा 2017 में परफॉर्म तो करेंगी ही साथ ही उन्होंने अपने गाकर फैन्स को और भी ज्यादा क्रेजी बना दिया।आलिया भट्ट बादशाह के रैप सॉन्ग लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल गईं और इसके बाद वहां मौजूद दर्शक झूम उठे।

[IIFA 2017- सलमान सबसे हैंडसम तो इन स्टार्स ने फिर चुराई लाइमलाइट..तस्वीरें! ]

आलिया भट्ट के साथ टीवी होस्ट मनीष पॉल और रितेश देशमुख भी थे। तीनों ने ही कपूर एंड सन्स के इस पॉपुलर गाने को साथ में गाया । इनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।आप भी देखिए वीडियो।

आलिया भट्ट ने आईफा अवार्ड शो में ही हाल में कहा था कि "सफलता की वजह से मेरे अंदर थोड़ा भी बदलाव नहीं आया है। मैं बिल्कुल भी नहीं बदली हूं और जब मैं काम कर रही होती हूं तो भी यही होती हूं। मुझे लगता है मैं काम करती हूं और सफलता इसी का प्रतिफल है। मैं खुद के ऊपर प्रेशर देती हूं ताकि मैं खुद को चैलेंज कर सकूं। मैं सीरियस और कॉमेडी दोनों फिल्में करना चाहती हूं।"

फिलहाल आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर के साथ अयान मुर्खजी की ड्रैगन की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म रणबीर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन भी होंगे। आलिया भट्ट मेघना गुलजार की फिल्म में विक्की कौशल के ऑपोजिट नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X