2018 धमाका.. सुपरहिट पार्ट 4.. शानदार 'हॉट' डेब्यू के साथ.. FINAL
'हेट स्टोरी' फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। जी हां, साल 2012 में आई फिल्म हेट स्टोरी की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। हेट स्टोरी 2, हेट स्टोरी 3 भी सफल फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।
सच कहा जाए तो यह फ्रेंचाइजी संस्पेंस और फीमेल लीड की बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं। बहरहाल, हेट स्टोरी 4 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस इहाना ढिल्लो।

मॉडल और पंजाबी एक्ट्रेस रह चुकीं इहाना ने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा- पहली बार जब मुझे प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फोन आया था तो मैंने इस फिल्म के लिए न कह दिया था क्योंकि मैं बोल्ड किरदार से डेब्यू फिल्म की शुरुआत नहीं करना चाहती थी.. लेकिन टीम के साथ दूसरी बार मुलाकात करने पर जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी और अपने किरदार के बारे में जाना तो इस फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी।
बता दें, फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरु की जाएगी। इस फिल्म को लेकर इहाना काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, फिल्म में मेरा किरदार काफी दमदार गढ़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications