Me Too: 'हाउसफुल' निर्देशक साजिद खान को करार झटका, IFTDA ने किया बैन
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोशिएशन ने निर्देशक साजिद खान को एक साल के बैन कर दिया है। बता दें, मी टू अभियान के तहत साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद साजिद को फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशक पद को भी छोड़ना पड़ा। वहीं, अब IFTDA ने भी साजिद को एक साल तक निलंबित रहने का नोटिस भेज दिया है।
IFTDA की प्रवक्ता ने जानकारी दी कि #MeToo से जुड़ी जांच कर रही IFTDA की ICC कमिटी ने साजिद खान को फिलहाल एक साल के लिए निलंबित किया गया है। साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। साजिद खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था।

बता दें, तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में बैक टू बैक कई ऐसे केस सामने आए। जिनमें से कुछ बड़े चेहरों पर से भी नकाब हटाया गया। साजिद खान और आलोक नाथ का मामला हालांकि सबसे ज्यादा संगीन रहा।
बॉलीवुड में छिड़े मी टू अभियान के तहत अलोक नाथ, सुभाष कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, मुकेश छाबड़ा, पियूष मिश्रा, शाम कौशल, चेतन भगत, अनु मलिक, वरुण ग्रोवर, विवेक अग्निहोत्री, गौरांग दोशी जैसे नाम सामने आए।
बहरहाल, यहां जानें साजिद खान का क्या रहा मामला-


Click it and Unblock the Notifications