2018 का पहला AWARD- खान सुपरस्टार्स रहे गायब, बेस्ट फिल्म बनी संजू, जानें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस
मेलबॉर्न में बीती रात बॉलीवुड के सितारों की धूम रही। मौका था इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबॉर्न (आईएफएफएम) का। जहां 2018 की उम्दा फिल्मों और कलाकारों को आईएफएफएम अवॉर्ड्स से नवाजा गया। यहां बॉलीवुड के कई सितारों को अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड्स दिए गए। बता दें कि आईएफएफएम के जूरी सदस्यों में सिमी गरेवाल, निखिल आडवाणी, सू मस्लिन, जिल बिलकॉक, एंड्रयू अनास्तासियोस और ज्यॉफ्री राइट शामिल थे।
दिवाली रिलीज के साथ- 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएंगे खान सुपरस्टार!
आईएफएफएम 2018 अवार्ड नाइट में राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू की धूम रही। संजू को 2018 की बेस्ट फिल्म घोषित किया गया। वहीं, राजकुमार हिरानी बेस्ट निर्देशक, रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस और मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

कुल मिलाकर यह संजू के लिए यादगार शाम रही। फिल्म ने अनेक श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किया है। 2018 में रिलीज संजू ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान बनाया है.. बल्कि दिलखोल पर तारीफें भी लूटी हैं।
यहां जानें किन सितारों को मिला सम्मान-


Click it and Unblock the Notifications