IIFM 2018: पद्मावत या संजू, कौन मारेगा बाजी, लिस्ट में सबसे ऊपर है दोनो के नाम
ऑस्ट्रेलिया में IIFM (Indian Film Festival of Melbourne) अवॉर्ड्स 2018 होने वाले है और बॉलीवुड की बात करें तो कई बेहतरीन फिल्में इस बार नॉमिनेट हुई है। इन सबमें जो सबसे ऊपर और प्रबल दावेदार मानी जा रही है वो है पद्मावत और हालिया रिलीज फिल्म संजू। बता दें कि फिल्म पद्मावत के निर्देशक का नाम संजय लीला भंसाली है और संजू को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। वर्तमान समय में फिल्म थिएटर्स में चल रही है और लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि इन अवॉर्ड्स का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
बता दें कि इस बार की ज्यूरी की बात करें तो सिमी ग्रेवाल, निखिल आडवानी, सुई मैसलिन और जिल बिलकॉक जैसी शख्सियत मौजूद रहेंगी। इस अवॉर्ड्स शो में कई तरह की कैटेगरी के लिए अवॉर्ड्स बांटे जाएगे जिनमें..

बेस्ट फिल्म, बेस्ट इंडिया फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग रोल जैसे अवॉर्ड दिए जाएंगे। फिल्मों की बात करें तो इस सब की कई सारे प्रबल दावेदार माने जा रहे है और कई फिल्में इसमें शामिल है।
इस साल 2018 मे एक से बढ़कर एक फिल्मों ने आकर सफलता के झंडे गाड़ दिए और लोगों को बॉलीवुड ने काफी ज्यादा एंटरटेन किया है। इन कैटेगरी में अगर बेस्ट फिल्मों के नाम गिनाए जाए तो उनमें पद्मावत, संजू, हिचकी, पैडमैन, सीक्रेट सुपरस्टार, राजी, महनती और रंगस्थलम शामिल है।
इसके अलावा बात करें बेस्ट एक्टर की तो उनमें..शाहिद कपूर पद्मावत के लिए, रणवीर सिंह, पद्मावत के लिए, रणबीर कपूर संजू के लिए, वरुण धवन अक्टूबर, अक्षय कुमार पद्मावत, मनोज बाजपेई इन दे शैडो के लिए नॉमिनेट हुए है..
इसके अलावा और भी एक्टर्स नॉमिनेट है। बेस्ट एक्ट्रेसेस की बात करें तो रानी मुखर्जी हिचकी, आलिया भट्ट राजी, दीपिका पादुकोण पद्मावत, विद्या बालन तुम्हारी सुलु, जायरा वसीम सीक्रेट सुपरस्टार आदि नॉमिनेट है।
इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट के लिए भी कई बेहतरीन एक्टर्स चुने गए है। बात करें तो इस साल के जबरदस्त टक्कर की तो संजय लीला भंसाली की पद्मावत और राजू हिरानी की संजू इसमें शामिल है। अब दोनो में से कौन बाजी मार जाता है ये तो अवॉर्ड्स की रात को ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
