गोवा में दिखेंगे 350 दुर्लभ फिल्म चित्र

भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) के विजय जाधव ने आईएएनएस को बताया," जिन फिल्मों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे उनमें प्रमुख रूप से 'राजा हरिश्चंद्र' (1913) 'कल्यानचा खजिना' (1924) और 'सती सवित्री' (1927) शामिल हैं।"
जाधव ने कहा कि इसके लिए 350 चित्रों का चुनाव किया गया है जिसे 'वीनस' नाम दिया गया है। यह हिन्दी सिनेमा में महिलाओं की भूमिका को प्रदर्शित करेगा।
जाधव ने कहा," वास्तव में हम फिल्मों के मूल चित्रों को गोवा नहीं लाए हैं। यदि हमने ऐसा किया होता तो इसका मूलरूप क्षतिग्रस्त हो सकता था।"
उन्होंने कहा कि इन दुर्लभ चित्रों को बनाने की अलग-अलग शैली का अध्ययन करने के लिए हमारे साथ कला विद्यालय के छात्र भी आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











