'अश्लील प्रोपेगेंडा है द कश्मीर फाइल्स', IFFI जूरी के प्रमुख ने फिल्म पर उठाए सवाल!

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) एक बार फिर से चर्चा में है। गौरतलब है कि इस फिल्म को भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI) के प्रमुख के द्वारा काफी बुरा भला कहा गया है और इसकी जमकर आलोचना हो रही है। फिल्म समारोह के प्रमुख और इजराइली फिल्ममेकर नदाव लैपिड ने द कश्मीर फाइल्स को एक अश्लील फिल्म तक कह डाला है और इसके बाद से फिल्म को लेकर चर्चा है।
सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग बात कर रहे हैं और अपनी अपनी राय रख रहे हैं। नदाव ने इस फिल्म को कहा कि, "हम सभी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म से परेशान और हैरान थे।
यह सिर्फ एक प्रोपेगेंडा और अश्लील फिल्म की तरह लगा जो कि इस तरह के समारोह के काबिल नहीं था।'' उन्होने खुले शब्दों में अपनी बात रखी थी। प्रमुख यहीं नहीं रुके बल्कि इसके अलावा उनका कहना था कि,

आगे क्या बोले प्रमुख?
"मैं खुले तौर पर इस भावना को आपके साथ साझा करने में सहज महसूस कर रहा हूं, ये फिल्म इस फेस्टिवल की खासियत यही है कि हम आलोचना को स्वीकारते हैं और इसपर बात भी करते हैं।''

बयान आग की तरह से वायरल हो रहा है
नदाव का ये बयान आग की तरह से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। सभी जानते हैं कि इस फिल्म की रिलीज के बाद इसको भारत में भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और कई दिग्गजों का कहना था कि फिल्म में कहानी के साथ इंसाफ नहीं किया गया है बल्कि इसको इकतरफा करके दिखाया गया है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया था
फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया था और इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों ने अभिनय किया था। हालांकि फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और काफी अच्छी कमाई की थी।

टैक्स फ्री कर दिया था
कई राज्यों में इस फिल्म को सरकारों ने टैक्स फ्री कर दिया था जिसके बाद काफी राजनीति भी हुई थी और कई पार्टियां एक दूसरे के आमने सामने आ गईं थीं।

लगे थे ये आरोप
कुछ ने आरोप लगाया था कि ये फिल्म एक धर्म विशेष को टारगेट करती नजर आ रही है तो किसी का कहना था कि इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों का सच्चा दर्द दिखाया गया है। फिलहाल लोगों को इस वक्त विवेक अग्निहोत्री के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











