IFFI 2018: सलमान खान के पिता सलीम खान को मिला ये खास सम्मान, इसको किया समर्पित
सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान के लिए आज काफी बड़ा दिन है क्योंकि उनको 49वें आईएफएफआई में अपने जीवन भर के खास योगदान के लिए नवाजा गया है। उन्होने इस मौके पर काफी सारी बातें कीं और अपने साथी जावेद को उनके साथ और योगदान के लिए शुक्रिया भी कहा। सलीम खान ने अवॉर्ड लेने के बाद इस अवॉर्ड को पूरी तरह से अपनी जन्मभूमि इंदौर और मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को डेडिकेट कर दिया है। इसके अलावा उन्होने इस सम्मान के लिए आईएफएफआई और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का भी धन्यवाद किया है।
अपने साथी जावेद अख्तर को कई बार याद करते हुए उन्होने बीते समय की याद दिलाई और कहा कि उनके बिना ये सब कभी भी संभव ना हो पाता। गौरतलब है कि दोनो ने 1971 से लेकर 1987 के बीच 24 फिल्मों में काम किया जिनमें कुछ ऐसी थीं जो कि इतिहास रचकर चली गईं। इन फिल्मों से कुछ शोले हमेशा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे उपर रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











