..................... IFFI 2010: Subhash Ghai to take a sabbatical from films | IFFI 2010 में हुआ नौका डूबी का प्रीमियर - Hindi Filmibeat

IFFI 2010 में हुआ नौका डूबी का प्रीमियर

By Jaya Nigam

प्रख्यात हिंदी कवि व गीतकार गुलजार फिल्मकार ऋतुपर्णो घोष की नई बांग्ला फिल्म 'नौका डूबी' के गीतों का हिंदी में अनुवाद करेंगे। यहां 41वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ है। फिल्म के निर्माता सुभाष घई ने बताया कि 'नौका डूबी' का हिंदी संस्करण भी पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया, "मैंने गुलजार साहब को यह फिल्म दिखाई और उन्होंने इसे पसंद किया। वह टैगोर के गीतों का हिंदी में अनुवाद करेंगे। गीतों की धुनों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा सिर्फ उनके बोलों का अनुवाद होगा।" उन्होंने कहा कि गीतों के भाव भी वही रहेंगे।

घई ने कहा कि फिल्म का हिंदी संस्करण 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर प्रदर्शित की जाएगी। घई ने कहा कि उन्हें बांग्ला फिल्म का निर्माण करने पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X