IFFI 2010 में होगा 'वंस अपॉन..' का प्रदर्शन

फिल्म महोत्सव निदेशालय (डीएफएफ) के निर्देशों के मुताबिक गिल्ड हर साल अलग-अलग भाषाओं की 10 फिल्मों के इस खण्ड में प्रदर्शन के लिए अनुशंसा करती है।
बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में बनी 'वंस अपॉन.' 70 के दशक की मुंबई पर आधारित फिल्म है और मिलन लूथरिया ने इसका निर्देशन किया है। इसमें अजय देवगन और इमरान हाशमी के अलावा कंगना रणावत, प्राची देसाई और रणदीप हूडा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
डीएफएफ के भारतीय पैनोरमा के निदेशक भूपेंद्र कैन्थोला ने कहा, "आईएफएफआई के पैनोरमा खण्ड में 26 फिल्में दिखाई जाएंगी और 'फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने हमेशा की तरह 10 फिल्मों की अनुशंसा की है, हालांकि जूरी यह तय करेगी कि महोत्सव में कौन सी फिल्में प्रदर्शित करनी हैं।"
More from Filmibeat
ajay devgan अजय देवगन आईएफएफआई फिल्म समारोह वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई film festival iffi once upon a time in mumbai


Click it and Unblock the Notifications











