आइफ़ा में 'जोधा अकबर' का बोलबाला

By Staff

आइफ़ा समारोह में 'जोधा अकबर' की धूम

'आइफ़ा' समारोह में आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'जोधा अकबर' छाई रही. ऋतिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.आइफ़ा पुरस्कारों की घोषणा शनिवार रात चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मकाउ में आयोजित एक रंगारंग समारोह में की गई.

समारोह की शुरुआत हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री दिग्गज कलाकार और 'आइफ़ा' के ब्रांड अंबेसडर अमिताभ बच्चन ने की. जोधा अकबर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला, इसी फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार आशुतोष गोवरीकर को और सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए ऋतिक रोशन को पुरस्कृत किया गया.

प्रियंका चोपड़ा को फ़िल्म फ़ैशन में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया जबकि ऑस्कर विजेता एआर रहमान सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक चुने गए.

'जोधा अकबर" के लिए गायक जावेद अली को 'जश्न-ए-बहारा" गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक और जावेद अख्तर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला.

भावुक हुए अभिषेक

समारोह में अभिषेक बच्चन को 'दोस्ताना" में उनके रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकर के रूप में पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार लेते वक्त अभिषेक बच्चन भावुक हो गए. उन्होंने प्यार और प्रोत्साहन देने के लिए अपने पिता और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के प्रति आभार जताया.

उन्होंने कहा, '' यह पुरस्कार मुझे पिताजी के कारण मिला है. मैंने जब उनकी फ़िल्म अमर, अकबर, एंथोनी देखी थी तो मुझे लगा था कि मुझे भी एक दिन उनके जैसा बनना है. आज मैं जो भी हूं उसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.''

यह कहते हुए उनकी आंखों में आंसू भर आए.

जोधा अकबर को कई पुरस्कार

फिल्म 'जोधा अकबर" को तकनीकी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वेषभूषा (नीता लुल्ला), सर्वश्रेष्ठ संपादन (बल्लू सलूजा), सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन (नितिन देसाई) और सर्वश्रेष्ठ मेकअप (माधव कदम) को पुरस्कृत किया गया.

'गजनी" को सर्वश्रेष्ठ एक्शन, सर्वश्रेष्ठ साउंड रिकॉर्डिग (आस्कर विजेता रसूल पूकुट्टी व अमृत) और विजुअल स्पेशल इफेक्ट्स के लिए पुरस्कार दिया गया.

राजेश खन्ना को लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया. समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख़ ख़ान को दशक के सर्वश्रेष्ठ कलाकार घोषित किए गए.

राकेश रोशन को दशक के निर्देशक के रूप में पुरस्कृत किया गया जबकि 'लगान" को दशक की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया. हिंदी फ़िल्मों को दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए 'आइफ़ा' का आयोजन हर साल भारत के बाहर किया जाता है.

इस समारोह का यह 10 वाँ साल है.पिछले साल यह समारोह थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था. पहला 'आइफ़ा' समारोह लंदन में आयोजित किया गया था.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X