Shahrukh Khan: क्या आपने देखी खान परिवार की ये तस्वीरें?? अगर नहीं देखी तो जरुर देखें

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ तहलका मचा रही है, हर कोई इन तस्वीरें पर दिल खोलकर प्यार लुटा है। इन तस्वीरों में शाहरुख, गौरी, सुहाना,आर्यन और अबराम नजर आ रहे हैं। यह फैमली का नया फोटोशूट है।
जाहिर है कि, फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान लाखों दिलों की धड़कन कहे जाते हैं। फीमेल्स में उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। किंग खान के नाम से चर्चित शाहरुख अक्सर ही फैमिली पिक्चर क्लिक कराते हैं।
हाल ही में शाहरुख खान ने एक नया फैमली फोटोशूट कराया है, इसमें उनका पूरा परिवार है। इसमें पूरा परिवार बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रहा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं।
यह तस्वीरें शाह रुख खान के फैन पेज ने शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में किंग खान ब्लैक जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं, तो दूसरी फोटो में उन्होंने डेनिम जैकेट पहन अपने लुक को कंप्लीट किया है।
वहीं, मां-बेटी गौरी और सुहाना ने व्हाइट कलर के स्टाइलश टॉप में अपनी खूबसूरती को निखारने का प्रयास किया है। इस गॉर्जियस मां-बेटी ने दोनों ही तस्वीरों में व्हाइट के अलग शेड्स के कपड़े पहने हैं, और नो मेकअप लुक रखते हुए बालों को खुला रखा है।
फैंस ने शाह रुख खान की फैमिली फोटो को 'पठान' फैमिली का नाम दिया है। खास बात यह है हमेशा स्माइल न करने के लिए ट्रोल होने वाले आर्यन खान इस फोटो में खुलकर स्माइल करते देखे जा सकते हैं।
शाहरुख खान की तस्वीरें उनके परिवार, और खासतौर से बच्चों के साथ फैंस के लिए ट्रीट की तरह होती हैं। एक्टर के स्वीट मैसेज और अपने बच्चों के लिए लिखे जाने वाले पोस्ट से लेकर उनकी पब्लिक अपीयरेंस तक, फैंस खान क्लैन को साथ देखना काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












