आपकी सौ फीसदी मेहनत का रिजल्ट हमेशा अच्छा ही होगा: दीपिका पादुकोण
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका कहती हैं, "मैं हमेशा यह मानती हूं कि हर किसी का अपना ढ़ंग होता है। मैं काम में एक ही चीज कर सकती हूं कि मैं अपनी योग्यतानुसार सर्वश्रेष्ठ, ईमानदारी और पूरे दिल से काम करुं और जान लूं कि मैं अपनी ओर से 100 प्रतिशत दे रही हूं। मुझे लगता है कि आखिरकार आपको परिणाम मिलेगा।"
दीपिका ने बताया कि 2014 की उनकी पहली फिल्म सैफ अली खान के इल्यूमिनेटी फिल्म्स बैनर तले बन रही अदजानिया की अंग्रेजी भाषा की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' है। दीपिका कहती है, "यह मेरी पिछली फिल्मों से अलग दिखेगी।"
उन्होनें कहा, "यह मायने नहीं रखता कि मैंने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया है तो मैं कम या ज्यादा प्रतिबद्ध हूं। हर फिल्म के लिए मेरा उत्साह एक सा रहेगा।मेरे मामले में फिल्में व्यावसायिक रूप से अच्छा कर रही हैं, लोग मेरी हर फिल्म में मेरा अलग तरह का किरदार देख रहे हैं।"
"लेकिन आप थोड़ा पीछे जाएं तो आप को लगेगा कि 2009 और 2011 के बीच मेरी फिल्में 'खेलें हम जी जान से','ब्रेक के बाद', 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' व्यावासायिक तौर पर अच्छी नहीं रहीं। ""मैं खुश हूं कि मुझे एक ही तरह की भूमिकाओं में नहीं रखा गया।"
दीपिका इन दिनों फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में भी व्यस्त हैं.. जिसमें वह एक बार फिर से किंग खान के साथ नजर आयेंगी। किंग खान को अपना हितैषी मानने वाली दीपिका, शाहरूख को काफी केयरिंग और लविंग मानती हैं इसलिए वह उनकी काफी इज्जत भी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
