'OTT पर लाल सिंह चड्ढा देखी और पसंद आई, तो 500 रूपए आमिर खान को भेज दीजिए', एक्टर ने दर्शकों पर निकाला गुस्सा

बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड फिल्मों को लेकर चले बायकॉट ट्रेंड का सबसे बड़ा निशाना बनी थी आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शक थियेटर तक ही नहीं आए। लिहाजा फिल्म फ्लॉप रही। कुछ ही हफ्तों के बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जहां एक बार फिर फिल्म को लेकर पॉजिटिव चर्चा शुरु हो गई। लोगों ने फिल्म को ओटीटी पर देखा और पसंद भी किया।
हाल ही में फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर मानव विज ने लाल सिंह चड्ढा को लेकर किये गए बायकॉट ट्रेंड पर बातें की और उन लोगों पर गुस्सा निकाला है, जिन्होंने बायकॉट ट्रेंड का साथ दिया और फिल्म को देखने सिनेमाघर नहीं गए।
मानव विज ने कहा, "बायकॉट ट्रेंड आपको भ्रमित करता है। कई लोगों ने ट्विटर पर मुझसे माफी भी मांगी, उन्होंने कहा कि उन्होंने बॉयकॉट ट्रेंड के बाद लाल सिंह चड्ढा को सिनेमाघरों में नहीं देखा। लेकिन जब उन्होंने इसे नेटफ्लिक्स पर देखा तो उन्हें बहुत अच्छा लगा।"

"आपकी मूर्खता से फिल्म फ्लॉप हुई"
एक्टर ने कहा, उन लोगों के लिए मेरा एक ही मैसेज है कि अगर आप इतने ही क्षमाप्रार्थी हैं, तो आपको आमिर खान प्रोडक्शंस के खाते में 500 रुपये ट्रांसफर करने चाहिए.. क्योंकि आपकी मूर्खता के कारण निर्माता नुकसान में हैं।

आमिर को मुझपर भरोसा था
लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा बनने के बारे में आगे मानव विज ने कहा, "यह बहुत बड़ी बात है कि दुनिया के सबसे महान अभिनेताओं में से एक ने मेरे काम की प्रशंसा की। आमिर को मुझ पर इतना भरोसा था।"
बता दें, मानव विज ने फिल्म में एक पाकिस्तानी की भूमिका निभाई थी। उनके अलावा फिल्म में करीना कपूर और नागा चैतन्य अहम भूमिकाओं में थे।

नेटफ्लिक्स पर रही हिट
बता दें, नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' को करीब 6.63 मिलियन घंटे तक देखा गया और सोशल मीडिया पर इसे यूजर्स काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ओटीटी पर रिलीज किये जाने वाले हफ्ते में फिल्म नेटफ्लिक्स पर इंडिया में नंबर 1 पर रही और ग्लोबल लेवल पर दूसरे नंबर पर..

आमिर खान ने ली एक्टिंग से ब्रेक
बीते दिन आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान कहा कि वो कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म चैंपियंस से भी बतौर एक्टर अपना नाम अलग कर लिया है.. और अब उस फिल्म से सिर्फ निर्माता के तौर पर जुड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications











