अगर मुहब्बत पर यकीन हैं तो 'रांझणा' जरूर देखे: सोनम-धनुष
21 जून को रिलीज होने वाली फिल्म 'रांझणा' का प्रमोशन जोरों पर हैं। अभिनेता धनुष और अभिनेत्री सोनम के अभिनय से सजी फिल्म 'रांझणा' के लिए पूरी फिल्म की टीम हर वह बात औऱ प्रयास कर रहे हैं जिनसे कि दर्शकों का ध्यान उनकी और आकर्षित हो।
ऐसे ही एक कार्यक्रम में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे सोनम-धनुष ने लोगों से कहा कि अगर आपको प्यार पर यकीन है तो आप हमारी फिल्म 'रांझणा' जरूर देखे क्योंकि यह आपको एक बार फिर से प्यार पर भरोसा करना सीखायेगी।
फिल्म के गानों के लिए जहां दोनों सितारों ने ए आऱ रहमान की जमकर तारीफ की वहीं सोनम ने कहा कि रहमान ने फिल्म के 'तुम तक' गाने से इसके संगीत में आध्यात्मिकता भर दी है, तो वहीं दक्षिण के स्टार अभिनेता धनुष ने ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक की तारीफ में कहा, "इसमें बेहद गहराई है, आप इस गाने से संस्कृति को समझ और महसूस कर सकते हैं।
बनारस की पृष्णभूमि पर बनी इस लवस्टोरी से तमिल फिल्मों के भगवान रजनीकांत के दामाद धनुष भी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनन्द एल. राय हैं।


Click it and Unblock the Notifications












