''शाहरुख खान की फिल्मों ने 200 करोड़ कमाए तो रिव्यू करना बंद कर दूंगा''- केआरके
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले, अक्सर विवादों में रहने वाले कमाल आर खान यानि केआरके अपने बयानों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने शाहरुख खान को निशाने पर लिया है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि शाहरुख खान के फैंस को कतई पसंद नहीं आने वाला है। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने कुछ समय पहले पठान के अलावा जवान और डंकी का ऐलान किया था और इसके बाद से उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे।
लेकिन केआरके का कहना है कि शाहरुख खान की ये तीनों फिल्म फ्लॉप होंगी। इसके अलावा उनका कहना है कि तीनों में से किसी भी फिल्म ने अगर 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ तो वो फिल्म का रिव्यू करना बंद कर देंगे।

इस पोस्ट के बाद लगातार सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। सभी जानते हैं कि उनकी फिल्म फॉलोविंग शानदार है। केआरके के ट्वीट पर नजर डालते हैं।

केआरके का ट्वीट
''मैं जोखिम और चुनौती लेने के लिए तैयार हूँ! अगर उनमें से एक भी फिल्म भारत में ₹200 करोड़ का कारोबार करेगी, तो मैं फिल्मों की समीक्षा करना बंद कर दूंगा। और अगर ये तीनों फिल्में फ्लॉप हो जाएंगी तो iamsrk भाई जान करेंगे फिल्मों से संन्यास का ऐलान क्या हो भाई?''

पठान, जवान और डंकी
इस ट्वीट के साथ केआरके ने पठान, जवान और डंकी का नाम साझा किया है। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इस ट्वीट को लेकर नहीं आया है लेकिन फैंस काफी नाराज हैं।

एक यूजर ने लिखा है
एक यूजर ने लिखा है कि, ''भाई जस्ट चिल एक तारीके से तो अच्छा है, जिस भी फिल्म को ट्रोल करता है वही सुपर हिट होती है।''

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन जाएगी
एक यूजर ने लिखा, ''आप पागल हैं। 'जवान' बॉलीवुड सिनेमा के इतिहास में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन जाएगी। क्योंकि यह हमारे अपने प्रिय भाई द्वारा निर्देशित है Atlee_dir, वह कमर्शियल सिनेमा के किंग हैं। वह सुनिश्चित करेंगे कि हिंदी सिनेमा जवानी से वापस उठे।''

फिल्मों की चर्चा है
गौरतलब है कि शाहरुख खान की इन तीनों फिल्मों की चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि लाइन से ये फिल्में चलने के लिए तैयार हैं। ये सभी फिल्म 2023 में रिलीज होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











