यदि आमिर खान कहते NO.. तो इन दो सुपरस्टार्स के साथ बनती 'दंगल'!

यूटीवी की क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने कहा कि यदि दंगल आमिर खान के साथ नहीं बनती, तो इस फिल्म के लिए कमल हसन या मोहनलाल को अप्रोच किया जाता।

By Neeti

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही साथ फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम कर रही है। बहरहाल, यदि आपको लगता है कि आमिर खान ने बिना दंगल बनती ही नहीं, तो आप गलत सोचते हैं।

ट्यूबलाइट, टाईगर जिंदा है.. से सलमान तोड़ पाएंगे 'दंगल' के ये RECORDS.. या..

हाल ही में यूटीवी की क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या राव ने बताया कि- आमिर खान दंगल की पहली पसंद थे, लेकिन यदि आमिर इस फिल्म को इंकार कर देते तो फिल्म के लिए सुपरस्टार्स कमल हसन या मोहनलाल को अप्रोच किया जाता।

aamir khan

दिव्या ने कहा- आमिर की बजाए सिर्फ ये दो नाम ही हमारे सामने आए.. बहरहाल, आमिर खान को महावीर फोगट के किरदार में देखकर कौन कहेगा कि इस किरदार को कोई और भी अदा कर सकता है। हालांकि कमल हसन और मोहनलाल भी फिल्म को अलग दिशा दे सकते थे।

बहरहाल, दंगल बॉक्स ऑफिस पर 372.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं साल 2016 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X