अब वीना मलिक हुईं मोदी की दीवानी कहा, पीएम नहीं बने तो सिर मुंडवा लूंगी

Pakistani actress Veena Malik and narendra modi
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवाद और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नहीं है बल्कि पाकिस्‍तानी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भी नरेन्‍द्र मोदी की धूम गूंज रही है। इस बार नरेन्‍द्र मोदी को लेकर कंट्रोवर्शियल क्वीन और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने एक अजीबो-गरीब बयान दिया है जिसके बाद से वो मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। एक बार फिर से अपने ट्विट की वजह से मीडिया की सुर्खियों में आ गई है।

जी हां वीना मलिक ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया है कि अगर इस बार नरेन्‍द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगी। आपको बता दें कि वीना मलिक अपने अजीबो-गरीब हरकतों के चलते अकसर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि खबर ये भी है कि वीना को काफी दिनों से कोई काम नहीं मिल रहा है इसलिए सुर्खियों में बने रहने के लिये वो इस तरह का बयान दे रही है। उल्‍लेखनीय है कि वीना के अलावा वॉलीवुड की भी कई अभिनेत्रियां भी नरेन्‍द्र मोदी की प्रशंसा कर चुकी हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल मेघना पटेल नरेन्‍द्र मोदी के लिये न्‍यूड हो चुकी हैं। मेघना पटेल ने अनोखा फोटोशूट कर मोदी के पक्ष में वोट मांगे थे। मेघना खुद के तन को मोदी के पोस्टर से ढक रखा था। इतना ही नहीं मेघना ने मोदी के समर्थन में मुज़रा भी किया था। मेघना ने मोदी के लिए डांस करते हुए जो ड्रेस पहनी हुई हैं, उसमें मोदी की बहुत सारी छोटी-छोटी तस्वीरें हैं। मेघना ने मोदी के समर्थन में मुस्लिम वोटरों को रिझाने के लिए डांस का यह वीडियो जारी किया है। आपको बताते चलें कि मेघना नरेन्‍द्र मोदी की जबरदस्‍त फैन हैं।

मेघना पटेल फिल्म मोहब्बतें, हैलो डार्लिंग, वेलकम, ऐश्वर्या और फरार में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। टीवी सीरियल 'कहानी चंद्रकांता की' में भी मेघना काम कर चुकी हैं। पर वीना मलिक के संबंध में जब मेघना से फोन पर बातचीत की गई तो उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि वीना मलिक मीडिया में बने रहने के लिये ऐसा बयान देती हैं। बतौर मेघना, वीना मलिक की तो उनके देश में ही कोई इज्‍जत नहीं है इसलिए वो भारतीय मीडिया को टारगेट कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X