'जवान फ्लॉप नहीं हुई तो देश छोड़ दूंगा'- शाहरुख खान के पीछे क्यों पड़ा ये मशहूर एक्टर?

धमाकेदार फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं और इस वक्त ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने आ रही है। अटली निर्देशित इस फिल्म को लेकर फैंस इंतजार में हैं लेकिन केआरके के दिल में कुछ और ही चल रहा है।
दरअसल केआरके का कहना है कि वो जवान को फ्लॉप करवाकर ही दम लेंगे। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''मैं #DrKRK आज शपथ लेता हूँ, कि मैं film "जवान" को super flop कराकर ही दम लूंगा! और अगर मैं इस film को flop कराने में नाकामयाब रहा, तो मैं हमेशा के लिए london में बस जाऊँगा! All the very best to SKR.''
जैसे ही ये पोस्ट सामने आय़ा शाहरुख खान के फैंस लगातार उनको ट्रोल करते हुए जवाब दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अगर सीरिया,अफगानिस्तान या सूडान में बसने का वादा करो तो पक्का तुम्हारी मदद करेंगे तुम्हारे काम में।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''बेटा तुमसे ना हो पाएगा।'' एक ने लिखा, ''चल तो वहीं शिफ्ट हो जा हमेशा के लिए।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन शाहरुख खान ने रिएक्ट नहीं किया है। इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं जो कि दमदार कलाकार हैँ।
अक्सर वो अपनी फिल्मों में जान फूंक देते हैं। कुछ समय पहले जवान के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था, "फिल्म के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अभी भी काफी लम्बा रास्ता है। जवान के बारे में मैं आपको अभी ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन हां, एक अभिनेता के रूप में मैं इस फिल्म को बहुत एन्जॉय कर रहा हूं। एटली की डायरेक्शन स्टाइल काफी अलग है। सबने उनका काम देखा है।''


Click it and Unblock the Notifications