'मैं बॉलीवुड बंद करवाने में कामयाब हुआ तो मेरा मंदिर बनवाओगे' केआरके का ट्वीट, ट्रोल!
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले अभिनेता कमाल आर खान के बयान विवादों से हमेशा जुड़े हुए रहते हैँ। उनका ट्वीट आता है तो देखा जाता है कि वहां दो तरह के कमेंट्स आते हैं, एक जो उनके समर्थन में होते और दूसरे उनके विरोध में होते हैं। कई बार उनके ट्वीट्ल विवादों का कारण बन जाते हैं क्योंकि उनकी भाषा को लेकर सवाल होता है। लेकिन इस बार तो उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में है और आपको काफी अटपटा लगने वाला है।
केआरके का कहना है कि वो बॉलीवुड को बंद करवाने वाले हैँ। यही नहीं वो पूछ रहे हैं कि क्या मेरा भी मंदिर बनेगा। दरअसल केआरके ने ट्वीट किया था कि, ''दोस्तों अगर मैं Bollywood को बंद कराने में कामयाब हो गया, तो आप लोग मेरा मंदिर बनवाओगे ना?''

इसके साथ उन्होने हंसने वाले इमोजी भी साझा किए हैँ। केआरके इस तरह का ट्वीट क्यों कर रहे हैं ये तो किसी को नहीं पता है लेकिन लोगों के कमेंट्स आपको जरूर पढ़ने चाहिए।
एक यूजर ने लिखा है, ''एक मुर्गा रोज़ बांग देता था , उसको लगता था मेरे बांग देने से सूरज उगता था।'' एक यूजर ने लिखा है, ''FIR हो गई हे मंदिर तो नही पर जेल मे आपकी मजार जरुर बनेगी।''
एक यूजर ने लिखा, ''आपकी नासमझी की बातों से अब मैं बोर हो गया हूं ... आपको "अनफोलो" कर रहा हूं।'' इसके अलावा भी कई मजेदार कमेंट्स सामने आए हैं जिनके जवाब शायद ही केआरके देंगे। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट्स चर्चा में है और कई बार सितारों से उनका विवाद इसी को लेकर होता है।


Click it and Unblock the Notifications