..................... If I reach even half the place where Akshay Kumar is, I will retire- Taapsee Pannu - Hindi Filmibeat

''जितने सफल अक्षय कुमार हैं, उसकी आधी भी हो जाऊं तो मैं रिटायर हो जाऊंगी''- तापसी पन्नू

तापसी पन्नू के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। साल भर में उनकी तीन से चार फिल्में रिलीज हो जाती है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान जब तापसी की तुलना अक्षय कुमार से की गई तो एक्ट्रेस ने तुरंत कहा- जितने सक्सेसफुल अक्षय कुमार हैं, यदि मैं उसकी आधी भी बन जाऊं तो मैं रिटायर हो जाऊंगी। अक्षय कुमार से तुलना हो ही नहीं सकती।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो अपने स्टारडम को कायम रखते हुए साल भर में तीन से चार फिल्में दे जाते हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 2019 में अक्षय की एक फिल्म रिलीज हो चुकी है, जबकि तीन फिल्में रिलीज के लिए लाइन में है। और कुछ ऐसा ही हाल है तापसी पन्नू का। जो एक साथ तीन से चार फिल्में दे जाती हैं।

Taapsee Pannu

अक्षय कुमार पर बात करते हुए तापसी ने कहा- अक्षय कुमार हमारे लिए आइडल हैं, मतलब उन्होंने अपनी जिंदगी कहां से शुरू की और क्या बना ली है। मैं वैसी हो गई ना, तो मैं तो एकदम खुशी-खुशी रिटायर होने को तैयार हूं। मैं और वह मजाक करते रहते हैं कि आपकी फिल्म कितनी आ रही है इस साल, मेरी इतनी आ रही है। लेकिन जिस दिन मैं असल में फीमेल अक्षय कुमार बन गई, मैं तो रिटायर हो जाऊंगी भई मेरा तो हो गया।

अमिताभ बच्चन के साथ तापसी इस साल की अपनी पहली हिट फिल्म दे चुकी हैं। संस्पेंस थ्रिलर फिल्म बदला ने 84 करोड़ की कमाई की है। वहीं, 2019 में तापसी की आने वाली फिल्में हैं- गेम ओवर, मिशन मंगल और सांड की आंख।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X