..................... विद्या बालन ने क्यों दिया चौकाने वाला बयान, मचा बवाल! 'If I have to use sex, I will do it' - Vidya Balan give a shocking statement on Dirty Picture - Hindi Filmibeat

'सेक्स का इस्तेमाल करना पड़ा तो करूंगी'- विद्या बालन ने क्यों दिया चौकाने वाला बयान, मचा बवाल!

vidya balan

Vidya Balan On Sex- विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जिनको सबसे शानदार अभिनेत्रियों की श्रेणी में रखा जाता है। उनकी कई फिल्मों में परफॉर्मेंस की बात होती है। हालांकि जब उन्होने नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म डर्टी पिक्चर की तो उनको काफी बुरा भला कहा गया था।

उस दौरान विद्या बालन की छवि को काफी बुरी तरह से देखा जा रहा था। इस वक्त उनका एक बयान चर्चा में है जो कि हाल ही में दिया गया है। इस दौरान वो डर्टी पिक्चर और सिल्क स्मिता के किरदार को लेकर बात कर रहीं थीं।

उन्होने बताया था कि किस तरह लोगों के रिएक्शन्स इस रोल पर आ रहे थे। विद्या का कहना था इस फिल्म के बाद लोग अक्सर उनके पास आते थे और कहते थे कि उन्होने ये क्या किया है? हालांकि इन लोगों ने जब फिल्म देखी तो दंग रह गए थे।

विद्या बालन पर लगे ये आरोप

अभिनेत्री बताती हैं कि जब फिल्म रिलीज हुई तो प्रमोट करने को लेकर लोगों ने काफी बुरा भला कहा था। कहा गया था कि विद्या इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए सेक्स का सहारा ले रही है। इसका कारण सिर्फ इतना था क्योंकि ट्रेलर में उत्तेजक सीन थे।

विद्या ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर यह आपको थिएटर तक लाता है, और आपको सेक्स से परे देखने का मौका देता है, तो मैं कहानी बताने के लिए सेक्स का इस्तेमाल करूंगी।' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। विद्या बालन का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग लगातार बातें कर रहे हैं।

विद्या बालन ने ये भी कहा कि 'परिणीता' में उन्हें देखने के बाद लोगों के मन में उनकी एक छवि बन गई थी। जहां वह एक मजबूत और एक आदर्श महिला के तौर पर देखी जा रहीं थी। फिलहाल विद्या बालन इस वक्त फिल्मों से दूर हैं और आने वाले समय में कुछ तगड़ा कर सकती हैं।

Read more about: vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X