अगर मैं वानखेड़े स्‍टेडियम गया तो क्‍या वो मुझे गोली मार देंगे: शाहरूख

मुंबई। अपने मजाकिया स्‍वभाव के लिए मशहूर अभिनेता शाहरूख खान से जब पत्रकारों ने यह पूछा कि वह तब क्‍या करेंगे जब मुंबई इंडियंस टीम और उनकी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला वानखेड़े स्‍टेडियम में 7 मई को होगा। इसका जवाब देते हुए शाहरूख ने कहा कि वह मेरा कर क्‍या लेंगे, अगर मैं वानखेड़े स्‍टेडियम गया तो क्‍या वो मुझे गोली मार देंगे।

गौरतलब है‍ कि शाहरूख आईपीएल की कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के मालिक हैं और पिछले सीजन में एक सुरक्षाकर्मी से गलत व्‍यवहार करने के कारण, उनके पांच साल तक वानखेड़े में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Shahrukh Khan

शाहरूख ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि 'मैं वहां मास्‍क लगाकर भी जा सकता हूं जिससे कि सिक्‍योरिटी गार्ड मुझे पहचान न सकें। मेरी टीम में ब्रेट ली अपने अच्‍छे व्‍यवहार के लिए जाने जाते हैं अत: मैं उनका मास्‍क भी पहन सकता हूं। हालांकि शाहरूख ने गार्ड के साथ व्‍यवहार पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मेरा व्‍यवहार गार्ड के साथ वाकई गलत था लेकिन ऐसा हो जाता है।

उन्‍होने यह भी कहा कि मेरी टीम तो स्‍टेडियम में जा ही सकती है ये मेरे लिए काफी है। टीम को जीतने के लिए मेरी जरूरत नहीं है। शाहरूख ने कई बार खिलाडि़यों के ड्रेसिंग रूम में न जाने के नियमों को भी तोड़ा, इस पर उनका कहना है कि कई ऐसी जगहें हैं जहां मैं नहीं जा सकता, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी। मैं कोशिश करूंगा की आगे ऐसा न हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X