"अगर दबंग 3 में चुलबुल पांडे की रज्जो है...तो वो केवल मैं हूं"

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से ही दो टूक बात करने के लिए जानी जाती है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में है या नहीं, बस केवल इसी पर चर्चा होती रहती है। इसलिए सोनाक्षी से एकदम साफ दो टूक बात कही है कि अगर दबंग 3 में रज्जो का रोल है तो वो सिर्फ मैं करूंगी।

वहीं अरबाज़ खान भी पहले ही साफ कर चुके हैं कि दबंग 3 में रज्जो होगी और वो सोनाक्षी ही होंगी पर फिल्म में रज्जो का रोल कितना होगा ये फिलहाल तय नहीं है।

dabangg 3 details

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा इस समय बहुत ही सोच समझकर कर फिल्में कर रही हैं और यही कारण है कि उनके पास कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल वो अकीरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिसके बाद वो नूर और फोर्स 2 में नज़र आएंगी।
[काजोल ने इसलिए रिजेक्ट की दबंग 3, एक डिमांड बस!]

और अब दबंग 3 को लेकर भी उन्होंने साफ साफ दो टूक बात कर ली है। वैसे जानिए और किन फिल्मों की कास्टिंग में हो रही है ऊठापटक -
डॉन 3
शाहरूख खान स्टारर डॉन 3 को लेकर शुरू से ही कास्टिंग दिक्कतें रही हैं। ये तो तय था कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी, लेकिन उनकी जगह कौन होगा, ये किसी को नहीं होता।

जुगलबंदी
फिल्म में फवाद खान के होने की खबरें लगातार बनी रहती हैं। वहीं लीड हीरोइन के लिए भी कैटरीना से लेकर कृति सैनन और परिणीति से लेकर जैकलीन फर्नांडीज़ के नाम की चर्चा होती रहती है।

राम लखन रीमेक
राम लखन रीमेक बन रही है या नहीं पता नहीं लेकिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर रोज़ खबरें आ जाती हैं। कभी फिल्म में वरूण धवन होते हैं तो कभी नहीं होते। आखिरी खबर के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं। लेकिन फिर रोहित शेट्टी ने एक एलान कर सबका मुंह ही बंद कर दिया।
[राम लखन रीमेक को लेकर ये है रोहित शेट्टी का फाइनल एलान!]

शेफ
इस अंग्रेज़ी फिल्म के रीमेक में कभी अक्षय कुमार होते हैं और कभी सैफ अली खान। कौन है ये असली में किसी को नहीं पता।

शुद्धि
फिल्म बन रही है या नहीं पता नहीं। लेकिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर धमाके आए दिन होते रहते हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान फिल्म में काम कर रहे हैं। और करण जौहर फिल्म बना कर ही रहेंगे।

दोस्ताना 2
फिल्म को तब से फाइनल माना जा रहा था जब कैटरीना कैफ को तरूण मनसुखानी के साथ करण जौहर के ऑफिस में कुछ बातचीत करते देखा गया। लेकिन फिल्म है या नहीं, पता नहीं।

आशिकी 3
अब तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर बहुत दिक्कतें हैं। कभी ऋतिक फिल्म छोड़ते हैं तो कभी करते हैं। ताज़ा खबर के मुताबिक फिल्म में आलिया सिड ने ऋतिक दीपिका को रिप्लेस किया है।

रानी पद्मावती
फिल्म में शाहरूख, सलमान और रणवीर सिंह सब पर दांव लग चुका है लेकिन भंसाली की इस फिल्म में फाइनल कौन हुआ है किसी को नहीं पता।

धूम 4
फिल्म में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है फिलहाल किसी को भी नहीं पता। कभी शाहरूख अंदर आते हैं और कभी सलमान!

अब देखना है कि दबंग 3 में आखिरकार कौन फाइनल होता है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में दो हीरोइनें होंगी और एक रोल के लिए परिणीति चोपड़ा को भी अप्रोच करने की खबरें हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X