कास्टिंग काउच को लेकर इलियाना का चौंकाने वाला बयान, जानिए आप भी
Recommended Video

कास्टिंग काउच के बारे में बॉलीवुड के स्टार्स कई बार खुलकर बातें करते हैं तो कई बार नहीं भी करते हैं। हार्वे वीन्सटीन की करतूतों के सामने आने के बाद कई एक्ट्रेसेस ने खुलकर ऐसी बातें की। कई लोगों ने अपने निजी अनुभवों को साझा किया।
हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की राय इस मामले में थोड़ी अलग है। वो बॉलीवुड में कास्टिंग काउच जैसी चीजों को स्वीकार नहीं करती हैं लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब कोई कास्टिंग काउच पर बात करता है मतलब अपना करियर दांव पर लगा रहा है।

एक लीडिंग अखबार से बात करते हुए इलियाना डिक्रूज ने कहा कि "ये कायराना लग सकता है लेकिन मैं मानती हूं कि अगर कोई कास्टिंग काउच के बारे में बातें करेगा तो उसका करियर खत्म भी हो सकता है। सालों पहले एक जूनियर आर्टिस्ट ने एक बड़े प्रोड्यूसर के खिलाफ मुझसे सलाह चाहती थी। मैंने उससे कहा था कि मैं उसके बारे में फैसला नहीं ले सकती। ये उसका फैसला है।कोई और उसकी जगह फैसला नहीं ले सकता।"
इलियाना डिक्रूज ने साथ ही ये भी कहा कि हमारे देश में एक्टर्स की पूजा होती है और कई लोगों को एक एक्टर की असल सच्चाई लानी होगी।आ्रपको बता दें कि अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म रेड 16 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय देवगन एक इंकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं तो इलियाना अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications