रानी मुखर्जी का विस्फोटक बयान..करण जौहर भी शॉक्ड रह जाएंगे
रानी मुखर्जी जब भी बोलती हैं बेबाक बोलती हैं और जो सही लगता है वही बोलती हैं।रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी रिलीज होने के लिए तैयार है।लगभग तीन सालों बाद रानी मुखर्जी की कोई फिल्म रिलीज हो रही है तो जाहिर है उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
हाल में एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी से जब आदित्य चोपड़ा के बारे में सवाल किया गया तो रानी मुखर्जी ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। सभी जानते हैं कि आदित्य चोपड़ा मीडिया और कैमरे से दूर बहुत ही निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा की इस आदत के बारे में कहा कि " मुझे आदित्य से प्यार हुआ क्योंकि वो बहुत ही प्राइवेसी के साथ रहना पसंद करते हैं। इंडस्ट्री में इतने सालों तक रहने के बाद वो इकलौते शख्स हैं जिनकी मैं इज्जत करती थी और करती हूं।मैं खुद भी प्राइवेसी पसंद करती हूं और इसी लिए हम अच्छे कपल हैं।"
इसके बाद उन्होंने कहा कि "अगर आदित्य, करण जौहर जैस होते तो शायद ही मुझे उनसे प्यार होता।करण जौहर हर जगह होते हैं। वो बहुत ही सोशल हैं और उनकी जिंदगी ही पूरी पार्टी है। हर दिन वो कुछ ना कुछ करते हैं। मेरे लिए परिवार का घर में होना जरुरी है। मैं पारिवारिक लड़की हूं। मैं पागल हो जाती अगर मेरे पति आधा टाइम ऑफिस और आधा टाइम सोशल जिंदगी में बिताते और मैं देख भी नहीं पाती। मैं बहुत खुश हूं कि आदि सोशल नहीं है। काम खत्म होते ही वो सीधे घर आते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications