'आदित्य चोपड़ा मुझे डायरेक्ट करेंगे ये मेरे लिए बहुत अजीब होगा'
रानी मुखर्जी इन दिनों हिचकी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लगभग 3 सालों के बाद रानी मुखर्जी फिल्मों में वापसी कर रही हैं और इस फिल्म में वो एक शिक्षक की भूमिका में हैं जो टॉरेट सिन्ड्रोम से ग्रसित हैं। हिचकी के ट्रेलर और गाने को काफी पसंद भी किया गया है।
हाल में एक दैनिक अखबार से बातचीत में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म और परिवार के बारे में बातचीत की। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो कभी आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनीं फिल्मों में नजर आएंगी तो रानी मुखर्जी ने कहा "हमने इसके बारे में बात की है लेकिन मुझे नहीं लगता है कि येअसल में हो सकता है। हम दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं और जब उन्हें मुझे किसी और कैरेक्टर के रूप में डायरेक्ट करना पड़ेगा तो असहज लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications