परिणय सूत्र में बंधी ईशा कोप्पिकर
बॉलीवुड की अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर रविवार को व्यवसायी टिमी नारंग के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। दोनों ने मुंबई के जुहू में स्थित इस्कान मंदिर में महाराष्ट्रीय शैली से शादी रचाई। कोप्पिकर की शादी के मौके पर परिवार के सदस्य और कुछ खास लोग ही मौजूद थे।
मंदिर के एक अधिकारी ने बताया, "शादी समारोह लगभग चार घण्टे तक चला। शादी के इस खास मौके पर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर लाल और पीले रंग की साड़ी पहने हुए थीं जबकि टिमी नारंग ने शेरवानी पहन रखी थी।"
मंदिर में शादी के लिए जाने से पहले नारंग ने संवाददाताओं से कहा, "मैं शादी को लेकर काफी उत्साहित था और शादी के लिए इंतजार नहीं कर सकता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications