..................... हिरानी ने कहा, झूठ बोल रहे हैं भगत - Hindi Filmibeat

हिरानी ने कहा, झूठ बोल रहे हैं भगत

By Staff
हिरानी ने कहा, झूठ बोल रहे हैं भगत

फ़िल्म 'थ्री इडियट्स' की कहानी के विवाद में शनिवार को उस समय एक नया मोड़ आया जब फ़िल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कहा कि लेखक चेतन भगत झूठ बोल रहे हैं.

उन्होंने अनुबंधों के कागज़ात मीडिया को दिखाते हुए कहा, "हमने चेतन भगत की कहानी चुराई नहीं है, बल्कि हमने उनसे अधिकार ख़रीदे हैं."

इस बीच फ़िल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने शुक्रवार को पत्रवार्ता में पत्रकारों के साथ बुरे बर्ताव के लिए माफ़ी मांग ली है.

चर्चित लेखक चेतन भगत कह रहे हैं कि फ़िल्म 70 प्रतिशत उनकी कहानी पर आधारित है लेकिन फ़िल्म में उन्हें समुचित क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म की शुरुआत में कहानी के लिए राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी का नाम दिया जा रहा है जबकि चेतन भगत का नाम फ़िल्म के अंत में 'रोलिंग क्रेडिट' में दिया जा रहा है.

इसे लेकर चेतन भगत को आपत्ति है.

'थ्री इडियट्स' फ़िल्म को एक सफल फ़िल्म माना जा रहा है और निर्माता-निर्देशक का दावा है कि यह कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है.

सबूतराजकुमार हिरानी ने सबूत के रुप में मीडिया को अनुबंध के वो सभी कागज़ात दिखाए जिसके अनुसार चेतन भगत ने अपनी किताब 'फ़ाइव पॉइन्ट समवन' की कहानी में परिवर्तन के अधिकार निर्माता-निर्देशक को दे दिए थे.

हिरानी के अनुसार उन्होंने चार घंटे लगाकर चेतन भगत को फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और इसके बाद चेतन भगत ने उस दस्तावेज़ पर भी हस्ताक्षर किए थे जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ ली है.

निर्देशक का कहना है कि फ़िल्म में रोलिंग क्रेडिट में जहाँ चेतन भगत का नाम दिखाया जा रहा है वहाँ नाम दिखाए जाने की हामी भरी थी. उन्होंने इसके कागज़ात भी मीडिया को दिखाए.

राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा, "अनुबंध के अनुसार जो राशि चेतन भगत को दी जानी चाहिए थी वह दे दी गई बल्कि वह राशि भी उन्हें अग्रिम दे दी गई जो क़रार के अनुसार फ़िल्म के सफल होने के बाद दी जानी चाहिए थी."

पत्रवार्ता में उनके साथ 'थ्री-इडियट्स' के सह लेखक अभिजात जोशी भी थे.

हिरानी ने कहा कि अभिजात जोशी ने तीन साल तक इस कहानी पर काम किया है लेकिन अब चेतन भगत इसका क्रेडिट ख़ुद लेना चाहते हैं.

अभिजात ने नाटकीय ढंग से अपनी बिटिया की कसम खाकर कहा कि फ़िल्म देखने के बाद चेतन भगत ने उनसे कहा था कि उन्हें फ़िल्म बहुत पसंद आई है और उन्हें समझ में आ गया है कि वे अपनी किताब के आधार पर एक नई स्क्रिप्ट लिख सकते हैं.

राजकुमार हिरानी ने कहा है कि चेतन भगत की किताब से फ़िल्म की कहानी कितनी मेल खाती है कितनी नहीं इसका विवरण अभिजात जोशी इंटरनेट पाठकों के लिए उपलब्ध करवाने वाले हैं.

'साझा होना चाहिए' लेकिन टेलीविज़न चैनलों से चर्चा में चेतन भगत ने कहा है कि वे चाहते हैं कि वे फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक के बारे में लोगों को बताएँ कि वे किस तरह काम करते हैं. उन्होंने कहा कि वे नहीं कह रहे हैं कि फ़िल्म की कहानी का पूरा श्रेय उन्हें दे दिया जाए, बल्कि वे कह रहे हैं कि उन्हें भी अभिजात जोशी के साथ कहानी का श्रेय दिया जाना चाहिए था. हालांकि उन्होंने निर्माता-निर्देशकों पर किसी तरह की क़ानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया. उनका कहना था, "मेरा तो क्रेडिट चोरी हुआ है लेकिन उनकी तो क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) चोरी हो गई है." वे अभी भी कह रहे हैं कि उन्होंने फ़िल्म की कहानी नहीं पढ़ी है. माफ़ी मांगी फ़िल्म के निर्माता विधु विनोद चोपडा़ ने शुक्रवार को एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए माफ़ी मांगी है. उन्होंने शनिवार को कहा, "मैंने जो किया वह हास्यास्पद था. आप जानते हैं कि मुझे उकसाया गया था लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. मुझे खेद है." उन्होंने शुक्रवार को नोएडा में एक पत्रवार्ता के दौरान एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उनसे चुप रहने को कह दिया था. उनका कहना था कि टेलीविज़न पर अपना व्यवहार देखने के बाद उन्हें लगा कि उनसे ग़लती हो गई है. हालांकि विधु विनोद चोपड़ा ने चेतन भगत पर की गई अपनी टिप्पणियाँ वापस नहीं ली हैं और उन्होंने कहा है, "मैं अब जीवन भर चेतन भगत से नहीं मिलना चाहता." उनका कहना था कि जो कुछ चेतन भगत ने किया वह बुरी नियत के साथ किया गया है.

लेकिन टेलीविज़न चैनलों से चर्चा में चेतन भगत ने कहा है कि वे चाहते हैं कि वे फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक के बारे में लोगों को बताएँ कि वे किस तरह काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि वे नहीं कह रहे हैं कि फ़िल्म की कहानी का पूरा श्रेय उन्हें दे दिया जाए, बल्कि वे कह रहे हैं कि उन्हें भी अभिजात जोशी के साथ कहानी का श्रेय दिया जाना चाहिए था.

हालांकि उन्होंने निर्माता-निर्देशकों पर किसी तरह की क़ानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया.

उनका कहना था, "मेरा तो क्रेडिट चोरी हुआ है लेकिन उनकी तो क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) चोरी हो गई है."

वे अभी भी कह रहे हैं कि उन्होंने फ़िल्म की कहानी नहीं पढ़ी है.

माफ़ी मांगी

फ़िल्म के निर्माता विधु विनोद चोपडा़ ने शुक्रवार को एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए माफ़ी मांगी है.

उन्होंने शनिवार को कहा, "मैंने जो किया वह हास्यास्पद था. आप जानते हैं कि मुझे उकसाया गया था लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. मुझे खेद है."

उन्होंने शुक्रवार को नोएडा में एक पत्रवार्ता के दौरान एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उनसे चुप रहने को कह दिया था.

उनका कहना था कि टेलीविज़न पर अपना व्यवहार देखने के बाद उन्हें लगा कि उनसे ग़लती हो गई है.

हालांकि विधु विनोद चोपड़ा ने चेतन भगत पर की गई अपनी टिप्पणियाँ वापस नहीं ली हैं और उन्होंने कहा है, "मैं अब जीवन भर चेतन भगत से नहीं मिलना चाहता."

उनका कहना था कि जो कुछ चेतन भगत ने किया वह बुरी नियत के साथ किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X