धूम 3 स्टाइल में चोरी करते थे हमशक्ल जुड़वा भाई, आमिर खान की तरह पहनते एक जैसे कपड़े, गिरफ्तार
Dhoom 3 Style Chori: आमिर खान की फिल्म धूम 3 तो आपने देखी ही होगी? इस फिल्म में आमिर खान का जुड़वा किरदार दिखाया गया है और दोनों मिलकर चोरी करते हैं। पुलिस एक ढूंढती है तो दूसरा सामने आकर चकमा देता है। कुछ इसी अंदाज में दो भाइयों कहर ढाया हुआ था।

पुलिस ने दो भाइयों को पकड़ा है जो कि दो पहिया वाहन चुराते थे और इनका गिरोह भी इनते साथ काम करता था। खबरें हैं कि नोएडा के थाना फेज 1 पुलिस ने कुल 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनके पास गाड़ियों के पार्ट्स भी बरामद हुए हैं जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपए है।
फिल्म धूम 3 की तरह चोरी..
इस गिरोह के सामने आने के बाद पुलिस ने जिस तरह का खुलासा अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान को लेकर किया वो काफी हैरान करने वाला था। पुलिस के मुताबिक ये दोनो हमशकल जुड़वा भाई हैं। इसके अलावा पता चला कि आमिर खान की धूम 3 फिल्म देखकर दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर चोरी करते थे और पुलिस को चकमा देते थे।
एक भाई दुकान पर बैठता था और दूसरा चोरी करता था। हालांकि काफी मेहनत के बाद पुलिस ने इस राज से पर्दाफास किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिल्मों से सीखकर इस तरह से अपराधों को अंजाम देना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी कई ऐसे केस सामने आ चुके हैं जो कि लोगों को हैरान करने वाले थे।
ये दोनों भाई और इनका गिरोह रेकी करके वाहनों की चोरी करते थे और दुकान ले जाकर काट डालते थे। इसके बाद गाड़ी नहीं बल्कि उनके पार्ट्स एक एक करके बेचे जाते थे। किसी को भनक भी नहीं थी कि इस तरह की हरकत हो रही है और लोगों की गाड़ियां चोरी होने के बाद पुलिस ढूंढ नहीं पाती थी।


Click it and Unblock the Notifications