पलक तिवारी के साथ कहां मौजूद थे इब्राहिम अली खान? कैमरा देखते ही हसीना को दिया धक्का, छिपाने की कोशिश!

Ibrahim- Palak Viral Video: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के सुपुत्र इब्राहिम अली खान को लेकर अफेयर की अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें इब्राहिम पलक तिवारी को धक्का देकर अंदर जाने के लिए कहते हैं क्योंकि बाहर मीडिया मौजूद थी।

Ibrahim Palak

इस वीडियो ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए और फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया और वो अजीब सी जगह क्या थी जहां पर दोनों मौजूद थे।

इब्राहिम दरवाजे पर खड़े थे और जैसे ही वो फोटोग्राफरों को देखते हैं तो वो पलक को धीरे से पीछे रहने का इशारा किया, ताकि वे साथ में फोटो खिंचवाने से बच सकें। इसके बाद पलक तिवारी सीढ़ियों से नीचे की और जाने लगती हैं। उनके साथ इस दौरान एक अन्य लड़का भी मौजूद था।

किस जगह पर स्पॉट हुए इब्राहिम-पलक

ये वीडियो बुधवार का है और जिस जगह पर दोनों नजर आ रहे हैं वो मुंबई का एक सिनेमा हॉल हैं। मूवी के खत्म होने के बाद दोनों को साथ देखा गया। उनको शायद ही पता था कि पैपराजी बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं और उनके निकलते ही कैमरे उनकी तरफ जाने वाले हैं। वीडियो में इब्राहिम को फोन पर बात करते हुए मल्टीप्लेक्स से बाहर निकलते देखा जा सकता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दोनों एक साथ स्पॉट किए गए हैं। इसके पहले कारी में, रेस्टोरेंट में और पब्लिक में भी दोनों को देखा गया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

प्राइवेसी को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और पैपराजी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''स्क्रिप्टेड है, जिससे लगे ये क्यूट हैं।'' एक ने लिखा, ''श्वेता तिवारी देखो बेटी पकड़ी गई।'' एक ने लिखा, ''हकलाने वाला फोटोग्राफरों से मिल रहा है।'' एक ने लिखा, ''कितनी ओवर एक्टिंग करते हैं सब।'' एक ने लिखा, ''उन्हें जीने दो, दखल क्यों देना?'' एक ने लिखा, ''प्राइवेसी नाम की चीज नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: ibrahim ali khan palak tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X