नशे में है..? पार्टी खत्म होते ही लड़खड़ाए इब्राहिम अली खान के पैर, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

ibrahim ali khan

सोशल मीडिया पर कई बार सितारों के ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं जो कि आपको हैरान कर देते हैं। इस वक्त इब्राहिम अली खान के एक वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है।

इस वीडियो कैमरे के सामने ही इब्राहिम लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे। इसके बाद लोगों ने उनको ट्रोल कर शुरु कर दिया और कहा कि वो नशे में हैं। गौरतलब है कि तानिया श्रॉफ ने मुंबई में एक पार्टी की मेजबानी की और इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी में पहुंचने के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

ट्रोल हो रहे हैं इब्राहिम

सैफ अली खान के साहबजादे के इस वीडियो पर लोगों के हैरान करने वाले रिएक्शन आ रहे हैँ। वीडियो में आपको लगेगा कि वो निकले हैं और उनका पैर किसी नीची जगह पर पड़ गया जिससे वो लड़खड़ा गए हैं। इसके बाद लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अरे रे इतना बड़ा एक्सीडेंट हो गया भाई के साथ।''

एक ने लिखा, ''जॉनी वॉकर चल रहा है।'' एक ने लिखा, ''नशे में है।'' एक ने लिखा, ''सस्ता नशा करके आया है ये।'' एक ने लिखा, ''पैसा ज्यादा हो गया है... बाप का दादा का पैसा उड़ा रहा हाय।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

कौन कौन पहुंचा था

जो सितारे इस पार्टी में पहुंते थे उनके कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं। सितारों की लिस्ट में सुहाना खान, अनन्या पांडे, वेदांग रैना, इब्राहिम अली खान और अन्य शामिल हैं। ड्रीम गर्ल 2 की अभिनेत्री ने बेज रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जबकि द आर्चीज़ स्टार ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी। फिलहाल आप देखिए इब्राहिम अली खान का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

Read more about: ibrahim ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X