'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ दिखे इब्राहिम अली खान- Photos
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी जोर शोर से चल रही है। बीते दिन फिल्म के सेट से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें, करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से इब्राहिम बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। हालांकि वो एक्टिंग नहीं, बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी एक बंगाली लड़की और एक पंजाबी लड़के के बीच की लव स्टोरी है। इसकी शूटिंग मुख्य तौर पर मुंबई और दिल्ली में की जा रही है। फिल्म का पहला शेड्यूल दिल्ली में था, लेकिन कोविड की वजह से यह पोस्टपोन किया गया। वहीं, इस बीच, करण जौहर ने मुंबई में इनडोर शूटिंग पूरी कर ली।

यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन, रणवीर सिंह के पैरेंट्स के रोल में नजर आएंगे। जबकी शबाना आजमी होंगी आलिया भट्ट की मां के रोल में।
खास बात है कि लगभग 5 सालों के बाद करण जौहर निर्देशन में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में रणबीर कपूर- अनुष्का शर्मा- ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' डायरेक्ट किया था।
इब्राहिम की बात करें तो फिलहाल उनकी बतौर हीरो डेब्यू कराने की कोई प्लानिंग नहीं है। वह फिल्म से सिर्फ इसीलिए जुड़े हैं क्योंकि फिल्ममेकिंग सीखना चाहते हैं। इब्राहिम अभी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और फिलहाल यह फाइनल नहीं है कि वह अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं या कैमरे के पीछे ही रहना चाहते हैं।
हाल ही में जब सैफ से इब्राहिम के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि, "इब्राहिम की शुरुआत ऋतिक की तरह होनी चाहिए। जैसे ऋतिक रोशल ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी ठीक वैसे ही इब्राहिम अली खान एंट्री करे।"


Click it and Unblock the Notifications












