मीडिया को देख इब्राहिम अली खान को लगा झटका, गुस्से में स्टारकिड ने कहा,-"मीडिया मेरे मुंह में घुस गई है"

Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं, और आए दिन इब्राहिम खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों तो इब्राहिम अली खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐसे में जब इब्राहिम अली खान अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी संग फिल्म देखने पहुंचे तो वहां मीडिया भी थी, ऐसे में इब्राहिम को काफी गुस्सा आ गया और गुस्से में मीडिया के लिए इब्राहिम ने उल्टा-सीधा बोल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इब्राहिम का वीडियो-
वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान एक पीवीआर से बाहर आते हुए नजर आ रहे है लेकिन बाहर आते दौरान वह किसी से फोन पर बात भी कर रहे हैं।
जैसे ही इब्राहिम अली खान की नजरें मीडिया पर पड़ी तो उन्होंने किसी को फोन पर ये कहना शुरू कर दिया कि आ जाओ मीडिया भी है यहां पर जो मेरे मुंह में घुस गए हैं, एकदम मुंह में घुस गए हैं।
वहीं सामने से आवाज आती है कि ऐसे मत बोलो भाई, हालांकि जाते वक्त उन्होंने सबसे हाथ भी मिलाया। ये वीडियो देखने के बाद जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को इब्राहिम अली खान का ये तरीका बिल्कुल रास नहीं आया।
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी-
आपको बता दें, इब्राहिम यहां फिल्म देखने पहुंचे थे हालांकि यहां पर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी आईं थी, जिसे देखने के बाद ये माना जा रहा है कि ये दोनों एक साथ मूवी डेट के लिए आए थे लेकिन मीडिया की नजरों में एक साथ आने से बचने के लिए दोनों ने अलग-अलग आना तय किया होगा।
वहीं मूवी देखने के बाद घर जाते वक्त इब्राहिम अली खान हाथ में एक जैकेट देखा गया, जिसे यूजर्स पलक तिवारी का बता रहे हैं हालांकि पलक और इब्राहिम पहले भी साथ में कैप्चर किए जा चुके हैं लेकिन दोनों खुलकर कभी भी एक-दूसरे के बारे में बात नहीं करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications