शर्टलेस होकर बारिश का मजा लेते नजर आए इब्राहिम अली खान, वीडियो हुआ जमकर वायरल

Ibrahim Ali Khan: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसे वीडियो या फोटोज वायरल होते रहते हैं जिनको लेकर यूर्जस के बीच चर्चा होने लगती है। ऐसा ही एक सुर्खियां बटोरने वाला वीडियो है सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का, इसमें इब्राहिम शर्टलेस होकर धूम रहे हैं। फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
इब्राहिम अली खान वीडियो-
जाहिर है कि, इब्राहिम अली खान बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। भले ही इब्राहिम ने अभी तक इंडस्ट्री में एक्टिंग शुरू नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। हाल ही में, इब्राहिम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिये।
इस वीडियो में देखा जा सकता है इब्राहिम अली खान स्पोर्ट्स क्लब में फुटबॉल खेल रहे थे। फुटबॉल मैच के बाद वह क्लब से बाहर निकले और शर्टलेस होकर सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आये। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्लिप में इब्राहिम को शर्टलेस होकर अपने टोन्ड सिक्स-पैक एब्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह सफेद टी-शर्ट और ब्राउन शॉर्ट पहन लेते हैं। इब्रहिम का ये वीडियो देखकर फैंस उन्हें सैफ अली खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें 'सैफ अली खान 2.0' बताया।
इब्राहिम अली खान का जीवन-
इब्राहिम अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। पलक और इब्राहिम को साथ में कई बार स्पॉट किए जाने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों डेट कर रहे हैं।
वहीं इब्राहिम अली खान की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करें तो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में इब्राहिम ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। वह फिल्म 'सरजमीं' से इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications