Nysa Devgn के साथ पार्टी करते नजर आए Ibrahim Ali Khan, आग की तरह वायरल हो रहीं हैं तस्वीरें!

ibrahim ali khan, nysa devgn

कुछ ऐसे स्टारकिड्स हैं जो कि आज तक किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन वो किसी सितारे से कम नहीं हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोग उनको भरपूर प्यार देते हैं। ऐसे ही एक स्टारकिड का नाम है इब्राहिम अली खान। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम इस वक्त काफी चर्चा में हैं क्योंकि उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि इसमें एक और स्टारकिड नजर आ रहीं हैं और उनका नाम नीसा देवगन।

दरअसल अजय देवगन और काजोल की बेटी के साथ इब्राहिम की इन तस्वीरों ने धमाका कर दिया। दरअसल न्यासा देवगन और इब्राहिम को ओरहान अवतरमणि और कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया।

ओरहान ने पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें इब्राहिम को नीसा के साथ बॉन्डिंग करते, गले मिलते और ग्रुप पिक्चर्स के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इब्राहिम और नीसा पोज दे रहे हैं और ऐसा लगता है कि दोनों की बॉंडिग शानदार है।

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं और उनको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगर काम की बात करें तो इब्राहिम अली खान का नाम एक फिल्म से जुड़ रहा है जिसमें उनके साथ काजोल नजर आने वाली हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी कर सकते हैं। कथित तौर पर इसका टाइटल 'सरजमीन' रखा गया है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारकि ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि इब्राहिम काफी जल्दी किसी ना किसी फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं।

Read more about: ibrahim ali khan nysa devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X