रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को दोस्तों से मिलवाते दिखे इब्राहिम अली खान, दिवाली पार्टी में यूं लगाया गले...

Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari Viral Video: सैफ अली खान और अमृता सिंह के लाडले इब्राहिम अली खान इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी वह अपने प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं तो कभी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि इब्राहिम सरजमीन से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।
इंडस्ट्री में छाई दीवाली की रौनक
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी कभी तो सिनेमाघर के बाहर नजर आते हैं या फिर कभी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन दीवाली के इस खास मौके पर जहां तमाम सितारे दिवाली पार्टी में ग्लैमर बिखेरते नजर आ रहे हैं वहीं बीती रात पलक तिवारी को बेहद ही सिंपल लुक में दिवाली पार्टी करते देखा गया।
सिंपल लुक में पार्टी में पहुंचीं पलक तिवारी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी जींस और डीप नेक बॉडीकॉन टॉप पहने इब्राहिम अली खान से मिलने के लिए जाती हैं। दरअसल बीती रात संदीप खोसला के घर दीवाली पार्टी का आयोजन रखा गया था। इस पार्टी में तमाम सितारे सजे-धजे नजर आए, लेकिन सिंपल सादा लुक में पलक तिवारी दिखीं जो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम से मिलने के लिए आई थीं।
दोस्तों से पलक को मिलवाते नजर आए इब्राहिम अली खान
पलक जैसे ही आती हैं उन्हें रिसीव करने के लिए इब्राहिम अली खान सामने आते हैं। उन्हें अंदर बुलाते हैं उन्हें हग करते हैं। इब्राहिम अली खान पलक को विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया समेत अपने तमाम दोस्तों से भी मिलवाते हैं। बता दें कि दोनों रूमर्ड कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications