Ibrahim Ali Khan- 'पीछे ही पड़े रहते हो'.. मीडिया से इब्राहीम अली खान ने क्यों कह दी इतनी बड़ बात?

सैफ अली खान और अमृता सिंह के सुपुत्र इब्राहीम अली खान इस वक्त मीडिया के फेवरिट बने हुए हैं। वो कहीं भी जाते हैं तो उनको लेकर चर्चाएं होती हैँ। पैपराजी भी उनके पीछे रहती है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी से बात करते दिख रहे हैं और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
दरअसल इब्राहीम किसी जगह पर पहुंचे थे और उनको उम्मीद नहीं थी कि कैमरे वहां पर भी पहुंच जाएंगे। जब वो बाहर आए तो पैपराजी से बात करने लगे। इब्राहीम ने पैपराजी से पूछा कि आप लोगों ने गाड़ी देखी क्या? इस पर किसी ने जवाब दिया कि, आ रहा है।
इसके बाद इब्राहीम ने पूछा कि, ''आप लोगों को कैसे पता चला मैं यहां हूं।'' तो किसी ने जवाब दिया, ''पता है।'' इब्राहीम इसके बोले, ''मतलब पीछे पड़े रहते हो।'' हालांकि इस दौरान उन्होने काफी मुस्कुराते हुए मस्ती में ये बात कही थी। हंसते वो आगे बढे और निकल गए।
इब्राहीम अली खान के इस वीडियो को पैपराजी पेज पर डाला गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''इब्राहीम अली खान को जब झाड़ियों में देखा गया तो उन्होंने पापराज़ी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत का आनंद लिया।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैँ। लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
इसके अलावा उनके लिए हार्ट और फायर इमोजीस भी साझा किए हैं। इब्राहीम अली खान काफी जल्दी फिल्मों में शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि देखने वाली बात ये है कि वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। लेकिन इतना तो तय है कि वो अभिनय के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए छोटे नवाब का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications