..................... Ibrahim ali khan romantic date video with palak tiwari saif son shweta tiwari daughter hiding face।इब्राहिम अली खान रोमांटिक डेट वीडियो पलक तिवारी सैफ का बेटा श्वेता तिवारी की बेटी ने छिपाया चेहरा - Hindi Filmibeat

एक ही कार में बैठे दिखे इब्राहिम अली खान -पलक तिवारी, कैमरे को देख मुंह छिपाने की हरकत VIDEO

बॅालीवुड में लिंकअप की खबरें आम हो गई हैं। जब भी किसी स्टार किड्स का नाम सामने आता है तो इसकी चर्चा तेजी से होती है। ऐसा ही हो रहा है सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ। जब पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक साथ डेट पर गए तो कैमरे में कैद हो गए।

इब्राहिम अली खान ने फिर भी कैमरे से नजर मिलाई। लेकिन पलक तिवारी ने तो अपना चेहरा इस तरह छिपाया जैसे कि कोई चोरी कर बैठी हैं। शुक्रवार की शाम को पैपराजी ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अलीन खाम को बांद्रा में एक आउटिंग के समय देखा। जहां पर इब्राहिम अली खान अपने पुराने दोस्तों के साथ नहीं बल्कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ दिखाई दिए।

Ibrahim ali khan,Palak tiwari

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को एक साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। दोनों एक साथ काफी परफेक्ट दिखाई दे रहे थे। कहीं ना कहीं दोनों को एक साथ देख इस बात की हैरानी भी हो रही है और सवाल भी उठ रहा है कि क्या इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं?

इब्राहिम अली खान रेस्तरां से बाहर निकलते

इब्राहिम अली खान रेस्तरां से बाहर निकलते

पैपराजी के कैमरे में कैद करने के बाद सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। पैपराजी विरल भयानी ने दोनों का यह आउटिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहले इब्राहिम अली खान रेस्तरां से बाहर निकलते हैं। फिर वह अलग जगह आगे बढ़ जाते हैं।

पलक तिवारी ने चेहरा छिपाया

पलक तिवारी ने चेहरा छिपाया

इसके बाद पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक ही कार में साथ जाते हुए दिखाई दिए। एक तरफ जहां गाड़ी के भीतर कैमरे की नजर जाते ही इब्राहिम अली खान यहां-वहां देखने लगते हैं। वहीं पलक तिवारी अपने चेहरे को पूरी तरह से हाथ के सहारे छिपा लेती हैं।

करीना अब समझाएगी कि इसे डेट मत करना।

करीना अब समझाएगी कि इसे डेट मत करना।

इस वीडियो की चर्चा इंटरनेट पर बीती रात से हो रही है। कई यूजर ने यह सवाल पूछा है कि चेहरा छिपाने की क्या जरूरत है, एक यूजर ने सवाल किया है कि जब मीडिया का इतना डर था तो एक ही गाड़ी में क्यों आया गया, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि करीना अब समझाएगी कि इसे डेट मत करना।

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान

आपको बता दें कि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने तेजी से अपने करियर की शुरुआत नहीं की है। इब्राहिम अली खान ने एडी के तौर पर करण जौहर को रॅाकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट किया है। पलक तिवारी हाल ही में हार्डी संधू के सांग बिजली में नजर आयी थीं। यह गाना लोगों के बीच छाया रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X