इब्राहीम अली खान ने पलक तिवारी को कर दिया शादी के लिए प्रपोज? रोमांटिक वीडियो वायरल!

Ibrahim Proposed Palak Video- सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को लेकर अक्सर बातें की जाती हैं। कभी दोनों साथ में स्पॉट किया जाता है तो कभी ये दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते हैं।
लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पलक तिवारी को इब्राहीम ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो मालदीव से सामने आया है।
palaktiwariii17 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में कैंड लाइट डिनर वाला रोमांटिक माहौल है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे इब्राहीम और पलक की तस्वीरें बारी बारी से नजर आ रही हैं। देखकर लग रहा है कि दोनों बीच पर हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''Finally.'' बता दें कि ये पुराना वीडियो है।
क्या है सच्चाई?
इस वीडियो को देखने के बाद अगर आपको भी लगा है कि ये सच है तो ऐसा नहीं है। इसमें पलक तिवारी तो उस वीडियो का हिस्सा हैं लेकिन इब्राहीम की तस्वीर बाद में एडिट करने यूज की गई है। इसको लेकर भी कोई ऐलान नहीं हुआ था कि इब्राहीम ने पलक तिवारी को प्रपोज कर दिया है। फिलहाल वीडियो ने लोगों को हैरान किया हुआ है और उनका मानना है कि पटौदी परिवार की बहू वो बनने वाली है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, ''किस लिए प्रपोजल? कॉलेज फर्स्ट इयर में जाना है।'' एक ने लिखा, ''वह निश्चित रूप से उसे छोड़ देगा।'' एक ने लिखा, ''इसे कोई और नहीं मिला तिवारी से, अच्छा चल रहा है श्वेता तिवारी।'' एक ने लिखा, ''पलक मत उलझो, वह अपने पिता की तरह किसी और से शादी कर लेगा।'' एक ने लिखा, ''कल्पना कीजिए कि करीना सास बन गईं।''
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











