खान परिवार की बहू बनने वाली हैं पलक तिवारी? इब्राहिम अली खान के रिश्तेदार ने गलती से किया ऐसा पोस्ट कि...

Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari relationship: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की जब भी डेटिंग लाइफ की खबरें सामने आती हैं तो श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि इब्राहिम और पलक की डेटिंग की खबरों को अभी तक सिर्फ अफवाह ही माना जाता था लेकिन पटौदी खानदान की एक शख्स ने अनजाने में ही सही लेकिन उनके रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
सबा ने पलक को किया विश
सैफ अली खान की बहन और इब्राहिम अली खान की बुआ, सबा अली खान पटौदी ने हाल ही में एक्ट्रेस पलक तिवारी के लिए बर्थडे विशेज दीं। लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई।
सबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पलक की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भरा जन्मदिन मुबारक हो।' उन्होंने पोस्ट में पलक को टैग भी किया था। उस फोटो में पलक बेहद स्टाइलिश लुक में मुस्कुराती नजर आ रही थीं। पोस्ट देखकर फैंस को लगा कि सबा का यह कदम कहीं इब्राहिम और पलक के रिश्ते की अफवाहों को सच तो नहीं कर रहा।
खान परिवार के साथ बढ़ती पलक की नजदीकियां
इस साल की शुरुआत में जब इब्राहिम की फिल्म के प्रीमियर में पलक को सारा अली खान और इब्राहिम के साथ देखा गया था, तो फैंस ने नोटिस किया कि पलक खान फैमिली के काफी करीब हैं। तभी से दोनों की बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बातें बढ़ गईं।
सबा अली खान आमतौर पर अपने भतीजे-भतीजियों की पर्सनल लाइफ पर कम ही बोलती हैं, लेकिन उनका पलक के लिए बर्थडे पोस्ट करना और फिर उसे हटाना फैंस के लिए एक रहस्य बन गया।
इब्राहिम और पलक का बॉलीवुड डेब्यू
आपको बता दें, पलक तिवारी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इब्राहिम अली खान, जो सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं, उन्होंने इसी साल करण जौहर की ओटीटी फिल्म 'नादानियां' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












