Watch- सैफ अली खान के बेटे को लोगो ने घेरा, मजबूरी मे हाथ जोड़कर लगाए जय श्री राम के नारे बोले- पापा को फोन कर

Ibrahim Ali Khan

Ibrahim Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। इस वीडियो में इब्राहिम भगवा टोपी वाले लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं जो उनसे पैसे की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में इब्राहिम अली खान के पास कैश ना होने के कारण वो मजबूरी में फंसे दिखाई दे रहे हैं।

इब्राहिम अली खान का वीडियो वायरल

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इब्राहिम गाड़ी में बैठते हैं तो सामने से कोई उनसे कैश मांगते नजर आता है। वो किसी को 50 की नोट देते हैं। इसके बाद सामने से कोई फैन बोलता है कि साहब 5 रुपये में गरीबों का क्या हो जाएगा साहब। इसके जवाब में इब्राहिम अपने मजाकिया अंदाज में बोलते दिख रहे हैं- '5 रुपये में तो कुछ नहीं होगा, लेकिन होना भी तो चाहिए ना पास में'।

इब्राहिम अली खान ने लगाए नारे

इस बीच सामने से एक आवाज आती है कि -'पापा बहुत दिलदार हैं आपके'। इसके जवाब में इब्राहिम कहते हैं- 'तो पापा को फोन करो ना'। इसके बाद वो जय श्रीराम के नारे को और तेजी से बोलते हुए अपनी एक फैन से कहते हैं - 'लव यू मैडम'।

मिल रहे हैं मजेदार रिएक्शंस

इस बीच सामने मौजूद उनके फैंस उनसे जय श्रीराम कहते हैं जिसके बाद इब्राहिम भी उन्हें जवाब देते हुए जय श्रीराम के नारे कई बार लगाते हैं। इब्राहिम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम नेटिजंस उनके इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Read more about: ibrahim ali khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X